Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यज्ञ कर्म करने का सबसे अच्छा अनुष्ठान : योगी सत्यानाथ

    मां बगलामुखी धाम पक्खोवाल रोड़ में योगी सत्यानाथ म. की अध्यक्षता में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आए मां भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां डाली व मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर योगी सत्यानाथ म. ने कहा कि सुख दुख जीवन में आते रहते है यह सब कुछ कर्मो का खेल है इसलिए इस जीवन में आकर कर्म करे फल की इच्छा मत करे। यह यज्ञ तो कर्म करने का सबसे अच्छा अनुष्ठान है

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 03 Jan 2020 05:00 AM (IST)
    यज्ञ कर्म करने का सबसे अच्छा अनुष्ठान : योगी सत्यानाथ

    संस, लुधियाना

    मां बगलामुखी धाम पक्खोवाल रोड में योगी सत्यानाथ की अध्यक्षता में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौराना माता के भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां डाली व मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया।

    योगी सत्यानाथ ने कहा कि सुख दुख जीवन में आते रहते हैं, यह सब कुछ कर्मो का खेल है, इसलिए इस जीवन में आकर कर्म करें, फल की इच्छा मत करें। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ तो कर्म करने का सबसे अच्छा अनुष्ठान है, जिसको अधिक से अधिक भक्तों को शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां डाले व अपना कर्म करना चाहिए। इससे मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ------

    यज्ञ परंपरा को आगे लेकर आ रहे योगी सत्यानाथ

    सदियों से चली आ रही यज्ञ परंपरा को योगी सत्यानाथ आगे लेकर आ रहे है। इसका हम सभी भक्तों को लाभ उठाना चाहिए। यज्ञ एक अनुष्ठान है, अर्थात भारतीय संस्कृति का प्रचार व प्रसार है। यह बात मां बगलामुखी धाम के सेवक प्रवीण चौधरी, मंजीत छतवाल और जितेंद्र सूद की अध्यक्ष में हुई बैठक में अजमेर के सांसद योगी बालक नाथ ने कही। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ की प्रक्रिया जो योगी सत्यानाथ ने लुधियाना के मां बगलामुखी धाम में शुरू की हुई है, उसमें सभी को भागीदार बनना चाहिए। इस दौरान विकास नाथ और लक्ष्मण नाथ को निमंत्रण दिया गया।

    सेवक प्रवीण चौधरी ने कहा कि सात फरवरी से शुरू होने वाले 205 घंटे के अखंड महायज्ञ को लेकर निमंत्रण पत्र देने का क्रम जारी है। जिसको भी मां बगलामुखी में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है, वह इसको लेकर अपने आपको भाग्यशाली समझ रहा है।

    इस अवसर पर सुनील महाजन, जितेंद्र सूद, रमन घई, अमित मखीजा, सुनील गेरा, पुरुषोत्तम चौधरी, सुनील हांडा, डूंगर सिंह, विक्रम सिंह (सरताज नमकीन), हुकम सिंह(बीकानेर मिष्ठान), राजेंद्र साही, सुधीर महाजन, योगेश सिगला, सुनील पासी, राकेश पासी, हरेंद्र साही, रविदर वालिया, गौतम सचदेवा, नीलेश मुंदारा, राज सोलंकी,नरेंद्र महाजन, आदित्य गुप्ता, अरुण चांदना, हरमोहन मल्होत्रा, रोहित शर्मा, सतविदर ठाकुर, संदीप सूद, जतिन सूद, सोमनाथ शर्मा, नरेश शर्मा, आशुतोष गुप्ता, वरुण शर्मा, रमन शर्मा, कर्ण शर्मा, समीर भक्कू, तेजेंद्र मिगलानी, वेद लुथरा, रमेंद्र गंगी, तुषार बांसल आदि शामिल थे।