विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बठिंडा के गांव में रेड करने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, शराब ठेके के कारिंदे के साथ हाथपाई

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Fri, 23 Apr 2021 02:52 PM (IST)

गांव बंगी निहाल सिंह वाला में छापेमारी करने पहुंची थाना रामां पुलिस टीम का ग्रामीणों ने घेराव कर लिया। उन्होंने ...और पढ़ें

गांव बंगी निहाल सिंह वाला में रेड करने गई पुलिस की टीम का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।
गांव बंगी निहाल सिंह वाला में रेड करने गई पुलिस की टीम का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।

बठिंडा, जेएनएन। शराब ठेकेदार के कारिंदों को लेकर गांव बंगी निहाल सिंह वाला में छापेमारी करने पहुंची थाना रामां पुलिस टीम का ग्रामीणों ने घेराव कर लिया। उन्होंने ठेकेदार के कारिंदे के साथ हाथापाई की और उसकी पगड़ी उतरा दी। उन्होंने ठेकेदार की गाड़ी को आग लगाकर फूंकने तक की धमकी दी। ग्रामीणों ने पुलिस टीम एवं ठेकेदार के करिंदों की वी‌डियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। घटना 21 अप्रैल शाम की बताई जा रही। मामला सामने आने पर एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क के आदेश पर थाना रामां में ठेकेदार के करिंदे सरदूल सिंह निवासी रामां के बयान पर छह लोगों को नामजद कर आठ अज्ञात लोगों समेत कुल 14 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गांव बंगी निहाल सिंह वाला के रहने वाले रूबी सिंह, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सेमा सिंह के घर पर बुधवार शाम को शराब ठेकेदार के करिंदे थाना रामां पुलिस टीम को साथ लेकर छापामरी करने पहुंचे थे। करिंदों व पुलिस को शक था कि ये लोग अपने घर व खेतों में अवैध शराब तैयार करके उसकी तस्करी करते हैं। जैसे ही पुलिस टीम व ठेकेदार के करिंदों ने घर की तलाशी लेनी चाही तो पहले ग्रामीणों ने अपने घरों की तलाशी करवाई लेकिन उसके बाद पुलिस टीम व करिंदों का घेराव कर ‌वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने ठेकेदार के कारिंदे के साथ हाथापाई करके गालीगलौज भी की। वीडियो में ग्रामीण पुलिस टीम व शराब ठेकेदार के करिंदों पर आरोप लगा रहे कि वे उन्हें बेवजह परेशान करते हैं। वे अबैध शराब नहीं बनाते हैं।

इसके बावजूद पुलिस हर दूसरे-तीसरे दिन उनके घर में छापामरी करने आ जाती। वीडियो में आरोप लगाया कि उनके घर में महिलाएं भी होती लेकिन पुलिस महिला पुलिस को साथ लेकर नहीं आती। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व डीजीपी से मांग कि उन्हें बेवजह परेशान करने वाली पुलिस टीम व शराब ठेकेदारों के करिंदों पर कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने कहा- ग्रामीणों ने ड्यूटी में विघ्न डाला

थाना रामां पुलिस के सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस गांव में गश्त करने गई थी।  ग्रामीणों ने शराब ठेकेदार के करिंदों को बंदी बनाने का प्रयास करते हुए उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा ग्रामीणों ने पुलिस की ड्यूटी में विघन डाला। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने शराब ठेकेदार के करिंदे सरदूल सिंह के बयान पर आरोपित रूबी सिंह, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सेमा सिंह और रूबी की पत्नी एवं कौरी सिंह के खिलाफ नाम सहित केस दर्ज किया है। आठ अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व अगवा करने के प्रयास व सरकारी डयूटी में विघ्न डालने के आरोप में केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।