दो परिवारों के घरों में घुसकर हथियारों से हमला
मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दो परिवारों पर हमला कर दिया। इसमें आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं।

जासं, लुधियाना : मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दो परिवारों पर हमला कर दिया। इसमें आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं।
थाना डाबा पुलिस ने बागी स्टैंड स्थित बसंत नगर की गली नंबर एक निवासी नरेश सेखड़ी की शिकायत पर शिवा तथा उसके 12 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। उसने बताया कि 10 अप्रैल को उसका बेटा मानव (20) घर के बाहर खड़ा था। उसी समय शिवा ने अपने स्कूटर से उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया। नरेश सेखड़ी ने जब शिवा को समझाने का प्रयास किया तो आरोपित उसे थप्पड़ मार कर भाग गया। उसके कुछ ही समय बाद वो अपने साथियों समेत हथियारों से लैस होकर आया। उन लोगों ने घर में घुस कर उन पर ईंट-पत्थर, तलवार व अन्य हथियारों से हमला कर दिया।
पुलिस ने सैंसी मोहल्ला स्थित हबीब गंज इलाके में रहने वाले राजेश कुमार की शिकायत पर ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी आतिश, साजन, साहिल, दीपू तथा उनके दो अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। उसने बताया कि पांच अप्रैल को उसके चाचा की बेटी की शादी थी। शादी में आरोपितों ने बहसबाजी के बाद राजेश के भाई सागर, चचेरे भाई विशाल तथा बहनोई कमल से मारपीट की। वो लोग जब सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद घर वापस पहुंचे तो हथियारों से लैस हुए आरोपितों ने उनके घर में घुस कर पूरे परिवार पर हमला कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।