Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    500 रुपये पर डोला पंजाब पुलिस का ईमान, विजिलेंस ने रिश्वत ले रहे एएसआइ व महिला होमगार्ड को किया गिरफ्तार, सीएम तक पहुंची थी वीडियो

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2022 09:33 PM (IST)

    लुधियाना में 500 रुपये रिश्वत लेते हुए पुलिस कर्मियों का वीडियो एंटी क्रप्शन हेल्पाइन नंबर के माध्यम से सीएम तक जा पहुंचा। जिसके आधार पर विजिलेंस ने दो एएसआइ व महिला होमगार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर एक एएसआइ व महिला होम गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    विजिलेंस ने रिश्वत लेने वाले एएसआइ व महिला होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब पुलिस की रिश्वतखोरी का म्यार किस कदर गिर चुका है कि 500-500 रुपये ले रहे पुलिस कर्मियों का वीडियो पंजाब एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मुख्यमंत्री तक जा पहुंचा। जिसके आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने दो एएसआइ व एक महिला होम गार्ड के खिलाफ केस दर्ज करके एक एएसआइ व महिला होम गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फरार हुए एएसआइ की तलाश में उसके ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए एएसआइ की पहचान तेजिंदर सिंह व महिला होम गार्ड की पहचान ज्योति के रूप में हुई। जबकि फरार हुआ एएसआइ नसीब सिंह है। पुलिस ने सोनीपत हरियाणा के गांव कसंदी निवासी मनजीत की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। तीनों आरोपित बस स्टैंड चौकी में तैनात हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार रोको कानून के तहत केस दर्ज किया गया। पंजाब एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन पर दी शिकायत में मनजीत ने बताया कि 2019 में थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। उस केस में उसके अलावा 35 और आरोपित हैं। उसने बताया कि वो फर्जी राजपूत जाति का सर्टिफिकेट पेश करके फौज में भर्ती हुआ था। जबकि वो जाट जाति से संबंध रखता है।

    पुलिस के उस केस में जमानत मिलने के बाद उसने केस का चालान अदालत में पेश करने के लिए एएसआइ तजिंदर सिंह के साथ संपर्क किया। तजिंदर सिंह ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की। जो उसने किश्तों में ले भी लिए। गत 11 जुलाई 2022 के दिन होम गार्ड ज्योति ने उसे फोन करके उसकी मदद करने के लिए 20 हजार रुपये और देने की मांग की। मगर वो सौदा 20 हजार रुपये में तय हो गया। उसने ज्योति के साथ हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया। अगले दिन वो ज्याेति से मिला। उसने मनजीत से 15 हजार रुपये की मांग की। मगर उसने पैसे देने से इंकार कर दिया।

    उसी दिन एएसआइ तेजिंदर सिंह व नसीब सिंह ने उससे 500-500 रुपये रिश्वत के तौर पर लिए। जिसकी मनजीत ने वीडियो रिकार्डिंग कर ली। शिकायत मिलने पर विजिलेंस की जांच में तथ्य सही पाए गए। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच जारी है। पकड़े गए आरोपितों को शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा।