Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अशोक मक्कड़ बने अकाली दल ट्रेड एवं व्यापार विग के जिला प्रधान

    शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लुधियाना के प्रमुख उद्योगपति और पंजाब डायर्स एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक मक्कड़ को शिरोमणि अकाली दल ट्रेड एवं व्यापार विग जिला लुधियाना का प्रधान नियुक्त किया है।

    By JagranEdited By: Updated: Sun, 28 Nov 2021 08:53 PM (IST)
    Hero Image
    अशोक मक्कड़ बने अकाली दल ट्रेड एवं व्यापार विग के जिला प्रधान

    जागरण संवाददाता, लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लुधियाना के प्रमुख उद्योगपति और पंजाब डायर्स एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक मक्कड़ को शिरोमणि अकाली दल ट्रेड एवं व्यापार विग जिला लुधियाना का प्रधान नियुक्त किया है। इसकी घोषणा उन्होंने रविवार को लुधियाना में व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान की। उन्होंने कहा कि अवतार सिंह मक्कड़ पार्टी के लिए लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं और वे इंडस्ट्री के हितों के लिए भी काम कर रहे हैं। वे लुधियाना के प्रमुख कारोबारियों में शामिल हैं और लुधियाना के उद्योगों में अच्छी पैठ रखते हैं। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनके चयन से लुधियाना उद्योगों का प्रतिनिधित्व अकाली दल में बढ़ेगा और वे इंडस्ट्री से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अशोक मक्कड़ के जरिए बेहतर काम कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अशोक मक्कड़ लुधियाना के जाने माने उद्योगपति हैं और डाइंग इंडस्ट्री के साथ साथ वे गारमेंट्स इंडस्ट्री सहित कई ट्रेड में समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं। उनके चयन पर लुधियाना इंडस्ट्री ने सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद किया।