विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिटी सेंटर घोटाला : कैप्टन समेत सभी आरोपियों से जवाब तलब

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 08 Oct 2017 10:45 AM (IST)

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की याचिका पर सिटी सेंटर घोटाले के मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित अन्य को नोटिस ...और पढ़ें

सिटी सेंटर घोटाला : कैप्टन समेत सभी आरोपियों से जवाब तलब
सिटी सेंटर घोटाला : कैप्टन समेत सभी आरोपियों से जवाब तलब

जेएनएन, लुधियाना। बहुचर्चित 1144 करोड़ के कथित सिटी सेंटर घोटाला मामले की सुनवाई अदालत ने 21 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी है। सेशन जज गुरबीर सिंह की अदालत ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत सभी आरोपियों को विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की याचिका का जवाब देने को कहा है।

याचिका में बैंस ने उन्हें केस में पार्टी बनाए जाने की मांग की है। इस केस में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट पर कोई फैसला आने से पहले विधायक सिमरजीत सिंह बैंस मैदान में कूद पड़े हैं। बैंस ने आरोप लगाया है कि विजिलेंस कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित अन्य को बचाने की कोशिश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि विजिलेंस ने अदालत में कैप्टन सहित 32 अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे मामले को खत्म करने के लिए अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। विजिलेंस ने क्लीन चिट देते हुए कहा था कि आरोपी चेतन गुप्ता द्वारा मामले की फिर से जांच करने की लगाई गई अर्जी पर पाया गया कि आरोपियों के खिलाफ कोई भी आरोप साबित नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पूर्व में गवाहों द्वारा दिए गए बयान वर्तमान में दिए गए बयानों से बिल्कुल उलट हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व अकाली-भाजपा सरकार के शासनकाल में कैप्टन व अन्य के खिलाफ सिटी सेंटर घोटाले को लेकर को लेकर मामला दर्ज करवाया गया था। कैप्टन की सरकार बनने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना की अदालत में क्लोजर रिपोर्ट 19 अगस्त को दायर की थी।

यह भी पढ़ेंः पंजाब पुलिस ने कहा, बठिंडा में कभी नहीं ठहरी हनीप्रीत