पुराण से लेकर व्रत कथा तक, लुधियाना के सिद्ध पीठ पुस्तकालय में आपको मिलेगी हर धार्मिक पुस्तक
लुधियाना के सिद्ध पीठ धार्मिक पुस्तकालय में सनातन धर्म से जुड़ी हर तरह की धार्मिक पुस्तकें और ग्रंथ मिल जाते हैं। खास बात यह है कि इसे नो प्रोफिट नो लॉस आधार पर चलाया जाता है। यानी लोगों को कम रेट में पुस्तकें उपलब्ध होती हैं।

लुधियाना, जेएनएन। अगर आप कोई धार्मिक पुस्तक खरीदना चाहते हैं तो लुधियाना शहर में सीधे सिद्ध पीठ धार्मिक पुस्तकालय पहुंचें। कहते हैं यहां आपको हर तरह की धार्मिक पुस्तकें और ग्रंथ मिल जाएंगे। आपको पूजा पाठ, कर्मकांड, व्रत कथा, पुराण, उपनिषद और सनातन धर्म से जुड़ी हर एक पुस्तक मिल जाएगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं दंडी स्वामी चौक स्थित सिद्ध पीठ धार्मिक पुस्तकालय की। अपनी इस खूबी के कारण यह पुस्तकालय पंजाब के साथ-साथ पूरे देश में प्रसिद्ध है।
उपलब्ध नहीं है तो आर्डर देकर भी मंगवाते हैं पुस्तकें
खास बात यह है कि अगर दुकान में पुस्तक उपलब्ध न हो तो वह विशेष आर्डर देकर किताब उपलब्ध करवा दी जाती है। दुकान का संचालन श्री सिद्ध पीठ स्थान ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। यह दुकान अपनी स्थापना से अब तक नो प्रॉफिट नो लॉस के फार्मूले पर चल रही है। मतलब साफ है कि यहां हर तरह की धार्मिक पुस्तकें यहां पर कम रेट पर उपलब्ध हैं।
35 साल पहले की गई स्थापना
लगभग 35-36 साल पहले लोगों को हर तरह की धार्मिक पुस्तक उपलब्ध कराने, इनके प्रचार-प्रसार और जन कल्याण के मकसद से ट्रस्ट के सदस्य पंडित जगदीश चंद्र कोमल, पंडित ओंकार दत्त-ऋषि जी और मदन लाल ने इस सिद्ध पीठ धार्मिक पुस्तकालय की स्थापना की थी। तभी यह लान कर दिया गया कि दुकान में हर पुस्तक कम मूल्य पर ग्राहक को उपलब्ध कराई जाएगी और तब से लेकर आज तक कम दर पर लोगों को धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं।
गीता प्रेस गोरखपुर के अलावा भी कई पुस्तकें उपलब्ध
शुरुआत में सिर्फ गीता प्रेस गोरखपुर की ही तमाम पुस्तकें उपलब्ध थीं, लेकिन अब हर तरह की धार्मिक किताब, ग्रंथ इत्यादि उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा हर तरह की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री, हर तरह की मालाएं, रूद्राक्ष, देवी देवताओं की विभिन्न प्रकार की छवि, भगवान शंकर की के रूद्राभिषेक से संबंधित सामान, ठाकुर जी के वस्त्र समेत हर तरह का सामान ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। श्री सिद्ध पीठ ट्रस्ट धार्मिक पुस्तकालय पर लोगों की मांग के अनुसार हर तरह की पुस्तक एवं अन्य धार्मिक सामग्री उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास किया जाता है। इस पुस्तकालय में लुधियानवियों के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों की भी धार्मिक जरूरतों को पूरा किया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।