Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'केजरीवाल को जितना दूध पिलाएगा, उतना ही...', अलका लांबा का हमला; बोलीं- पूर्व CM को पंजाब से नहीं, सुविधाओं से है प्यार

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 10:57 PM (IST)

    अलका लांबा ने केजरीवाल को सत्ता का लालची बताते हुए कहा कि उन्हें पंजाब से प्यार नहीं बल्कि यहां की सुविधाओं से लगाव है। उन्होंने पंजाबियों से सतर्क रहने की चेतावनी दी और कहा कि केजरीवाल को जितना दूध पिलाओगे वह उतना ही डंक मारेंगे। लांबा ने आप सरकार के नशा मुक्त पंजाब के दावों का भी खंडन किया और राज्य के बढ़ते कर्ज पर चिंता जताई।

    Hero Image
    अलका लांबा का अरविंद केजरीवाल पर हमला, बोलीं- पंजाब से नहीं है प्यार। फोटो जागऱण

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल को सता का लालची बताते हुए कहा कि उसे पंजाब से कोई प्यार नहीं। अगर किसी से लगाव व प्यार है तो पंजाब की जेड प्लस सिक्योरिटी, कारों के काफिले व पंजाब के जहाज में सफर लेने से लगाव है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलका लांबा आज विधानसभा पश्चिमी में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थी। इस अवसर पर उनके साथ अमेठी के सांसद किशोरी लाल, कांग्रेस के इंचार्ज सचिव रविन्द्र, कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु, विधायक राणा गुरजीत सिंह व महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा भी उपस्थित रहे।

    अलका लांबा ने पंजाबियों से कहा कि केजरीवाल को जितना दूध पिलाओगे उतना ही यह आप लोगों को डंक मारेगा। केजरीवाल को “आपदा “बताते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली वालियां ने इसनू धक्का दित्ता, हरियाणा वालियां ने वड़ऩ नहीं दित्ता, ते पंजाब आ वड़िय़ा केजरीवाल “आपदा”। विधानसभा पश्चिमी के उपचुनाव में संजीव अरोड़ा को चुनाव लड़ाना तो बहाना है।

    असलियत केजरीवाल ने इस सीट की आड़ में राज्यसभा में जाना है। दिल्ली की हार तो मात्र ट्रेलर है। पंजाब में हार की पूरी फिल्म अभी बाकी है। उन्होंने विधानसभा पश्चिमी के वोटरों से आह्वान किया कि वह आशु के पक्ष में मतदान करके एक धक्का केजरीवाल को मार कर पंजाब से बाहर कर दें।

    आप सरकार के नशा मुक्त पंजाब के बड़े-बड़े विज्ञापनों की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार आप के शासन काल में 272 पंजाबी नशे का सेवन कर मौत के आगोश में जा चुके हैं। 25 लाख युवा नशे की गर्त में हैं।

    पंजाब का कर्ज बढक़र तीन वर्ष में 2.83 लाख करोड़ से 4.17 लाख करोड़ पंहुच गया है। सरकार का बढ़ा कर्ज केजरीवाल, सिसौदिया,सत्येन्द्र जैन को वीआईपी सुविधाए उपलब्ध करवाने के चलते बढ़ रहा है।

    आप के मंत्रियों व विधायकों को भ्रष्टाचार के मामलों में फंसाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल को हिस्सा न देने वालों पर ही कार्रवाई होती है। पंजाब की सता पर अप्रत्यक्ष रूप से केजरीवाल का कब्जा है।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाबी होकर केजरीवाल के समक्ष गर्दन व कमर झुका कर पंजाबियों का अपमान कर रहे है। आशु के विधायक बनने पर कोई काम न होने की केजरीवाल की धमकियों पर लांबा ने कहा कि आशु के पास विधानसभा पश्चिमी के विकास का विजन है।

    आशु जितिया ते कम्म तां डंडे दे जोर ते होणगे। आशु भगवंत मान वांग केजरीवाल सामने न झुकिया है ता न ही कदे डरिया है। आशु दा डर केजरीवाल नूं वी है।

    एक मौका आशु नू देन दी गल्ल करदे होए उन्होंने कहा कि आशु विकास दा विजन लै के ही मैदान विच उतरिया है। इस अवसर पर आप के पुराने सदस्य नरिन्द्र पाल खालसा ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।