Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Air Pollution In Punjab: पराली के धुएं से पंजाब में लुधियाना सबसे प्रदूषित, 300 के पार पहुंचा AQI

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 10:08 AM (IST)

    Air Pollution In Punjab पंजाब में पराली के धुएं ने सांसाें पर संकट बढ़ा दिया है। मंगलवार को भी राज्य में पराली जलाने के 604 मामले सामने आए। इससे कई शहराें का AQI खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।

    Hero Image
    Air Pollution: लुधियाना-मालेरकोटला रोड पर बिना रोक टोक के किसान पराली में आग लगा रहे हैं। गौरव कनौजिया

    आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Air Pollution In Punjab: पंजाब में पराली के प्रदूषण ने लाेगाें का जीना मुहाल कर दिया है। इससे अब अस्पतालाें में सांस के मरीजाें की तादाद बढ़ रही है। सबसे ज्यादा बच्चे प्रदूषण की चपेट में आ रहे हैं। कई राज्य इन दिनों पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण से परेशान हैं, लेकिन किसान बाज नहीं आ रहे। मंगलवार को भी राज्य में पराली जलाने के 604 मामले सामने आए। पंजाब में लुधियाना सबसे प्रदूषित शहराें की श्रेणी में है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 300 अंकाें के पार चला गया है। इसके अलावा पटियाला का एक्यूआइ खराब कैटेगरी में है। कई शहर प्रदूषण की मार झेल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में सबसे ज्यादा जल रही पराली

    अब तक पंजाब में कुल 33090 हजार स्थानों पर पराली जलाई जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा घटनाएं मुख्यमंत्री भगवंत मान के जिले संगरूर में दर्ज की गई हैं। यहां अब तक कुल 4254 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जो पंजाब में हुई कुल घटनाओं का 15 प्रतिशत है। इसके बाद तरनतारन का नंबर आता है, जहां तीन हजार स्थानों में पराली को आग लगाई गई। इसके अलावा लुधियाना में किसान पराली काे आग लगा रहे हैं।

    एशिया का सबसे बड़ा सीबीजी प्लांट, फिर भी नहीं हो रहा प्रबंधन

    18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर के गांव भुटालकलां में कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट का उद्घाटन किया था। यह एशिया का सबसे बड़ा सीबीजी प्लांट है। दावा किया गया था कि यहां पराली का प्रबंधन बड़े स्तर पर हो पाएगा, लेकिन यह दावे फेल साबित हुए। प्लांट में रोजाना 300 टन पराली की मदद से 33 टन कंप्रेस्ड बायोगैस तैयार की जा रही है। किसानों का कहना है कि यहां पराली बेचने के लिए 10 से 15 दिन पहले पंजीकरण करवाना पड़ता है।

    पंजाब के बड़े शहराें का एक्यूआइ

            शहर                         एक्यूआइ

    • अमृतसर                      133
    • बठिंडा                        104
    • जालंधर                       184
    • लुधियाना                      300
    • मंडी गोबिंदगढ़               98
    • पटियाला                      256

    यह भी पढ़ें-Road Accident: फरीदकोट के AAP विधायक गुरदित्त सेखों हादसे में बाल-बाल बचे, लुधियाना में कार दुर्घटनाग्रस्त

    यह भी पढ़ें-Air Pollution: पंजाब को Smog से राहत दिलाएगा पाकिस्तान, कल 7 शहराें में वर्षा के आसार