Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर के युवक ने लुधियाना में नाबालिग लड़की से किया रेप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 08:20 PM (IST)

    लुधियाना के फोकल प्वाइंट में 21 वर्षीय रहमान ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

    Hero Image
    यूपी के कुशीनगर के युवक ने लुधियाना में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किया है। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सूत्र, लुधियाना। फोकल प्वाइंट में रहने वाले युवक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की पहचान 21 वर्षीय रहमान के रूप में हुई है, जोकि मूल रूप से जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि 22 अगस्त को वह और उसका पति दोनों रोजाना की तरह काम पर चले गए।

    पीछे से उनकी 15 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी। दोपहर साढ़े तीन बजे एक रिश्तेदार उनके पास आया और कि पड़ोसी रहमान ने आपकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दी। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को मामले की जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया।