लुधियाना में लिफ्ट में युवती से की छेड़छाड़, पीड़िता ने मचाया शोर; फिर लोगों ने आरोपी की जमकर की पिटाई
लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर एक कॉलोनी में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। आरोपी जो पहले भी युवती को परेशान कर चुका था ने लिफ्ट में उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलोनी में एक युवती से छेड़छाड़ करने पर हंगामा हो गया। कॉलोनी के लोगों ने छेड़छाड़ करने वाले शख्स की जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
इसके बाद थाने के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कॉलोनी में एक शख्स युवती को काफी दिनों से लिफ्ट में परेशान करता था।
इससे पहले भी एक बार उसने छेड़छाड़ की थी, लेकिन तब मामला वहीं शांत हो गया था। लेकिन सोमवार को युवती लिफ्ट में थी और शख्स भी लिफ्ट में मौजूद था।
उसने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे लोग इकट्ठा हो गए और वह शख्स को पीटते हुए थाने ले गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।