Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में चाकू का डर दिखाकर युवती के किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 09:58 AM (IST)

    पंजाब के लुधियाना में एक दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    Hero Image
    चाकू से धमकाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के हैबोवाल क्षेत्र में एक युवती के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर थाना हैबोवाल की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी रंजीव आहूजा उर्फ डॉक्टर रवि के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि वह बुटीक का काम करती है और पहले आरोपित के साथ उसकी दोस्ती थी, लेकिन हाल ही में उनका ब्रेकअप हो गया था।

    आरोपी ने तीन सितंबर की रात करीब 11 बजे उसके दरवाजे पर आकर उसे परेशान किया। जब पीड़िता ने दरवाजा खोला, तो आरोपी नशे में था और उसे चाकू जैसी वस्तु से डराकर कमरे में ले गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    comedy show banner
    comedy show banner