Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया तार-तार, नाबालिग बेटी से रेप कर हुआ फरार

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 09:23 AM (IST)

    पंजाब (Punjab Crime) के लुधियाना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपने 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया है। आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    पंजाब में पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर हुआ फरार। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के मेहरबान के इलाके में एक कलयुगी पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बना डाला। घटना से पर्दा तब उठा जब पीड़िता की बहन ने आरोपित पिता की हैवानियत के बारे में परिवार को बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। थाना मेहरबान की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपित की पहचान ननकू यादव के रूप में हुई है। वह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

    जानकारी के अनुसार करीब एक महीने पहले पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपित ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे किसी को न बताने की धमकी दी। इस घटना के बारे में पीड़िता की बहन को पता लग गया था।

    उसने इस बारे में परिवार को बताया। पुलिस का कहना है कि आरोपित को नामजद करके उसकी तलाश की जा रही है। बाकी पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।