Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंसान की इच्छाओं का अंत नही : साध्वी अंबालिका

    By Edited By:
    Updated: Sat, 06 Oct 2012 08:07 PM (IST)

    जासं, लुधियाना

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा राहों रोड पर सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए साध्वी अंबालिका भारती जी ने कहा कि आज संसार में प्रत्येक इंसान आराम, आनंद तथा खुशी सदा के लिए प्राप्त करना चाहता है। जीवन के किसी भी क्षेत्र में प्राप्त किया आनंद कभी भी शाश्वत नही होता। इसका यही कारण है कि हमारी इच्छाएं असीमित हैं। इंसान की इच्छाओं का अंत नही है। यह अनेक जन्म लेकर भी पूरी नहीं हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारी इच्छा पूरी नहीं होती, तो हम अपने आप को बदनसीब समझ कर कोसना शुरू कर देते हैं। प्रभु पर भी दोषारोपण करना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि आनंद की जो प्राप्ति है, वह अपनी इच्छाओं को पूरा करने में नहींहै। आनंद की प्राप्ति तो अपनी इच्छाओं पर पाबंदी लगाने में है। इन इच्छाओं पर पाबंदी इंसान तब तक नही लगा पाता, जब तक संसार में उसे इन सब चीजों से उत्तम वस्तु नहीं मिल जाती। वह वस्तु तो पूर्ण गुरु द्वारा प्रदान किया गया ब्रह्मज्ञान ही हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर हरपाल सिंह, सतनाम सिंह, मनोहर सिंह, मेघराज सिंह, मनदीप सिंह, सुरजीत सिंह, कर्मवीर सिंह व हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित हुए।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर