विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2021: लुधियाना में दिवाली काे लेकर पावरकाॅम ने की तैयारी, बिना कट के होगी 24 घंटे बिजली सप्लाई

By Vipin KumarEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 12:59 PM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 02:38 PM (IST)

Diwali 2021 मीटिंग में खोसला ने निर्देश दिया कि दिवाली पर किसी भी एरिया में बिजली गुल होने की शिकायत ...और पढ़ें

दिवाली काे पावरकाॅम ने की खास तैयारी। (सांकेतिक तस्वीर)
दिवाली काे पावरकाॅम ने की खास तैयारी। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, [डीएल डॉन]। Diwali 2021: पंजाब के बिजली उपभाेक्ताओं काे इस बार दिवाली कट से निजात मिल जाएगी। इसकाे लेकर पावरकॉम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियाें की पूरी काेशिश है कि दिवाली पर बिजली गुल न हाे। मंगलवार को फिरोजपुर रोड स्थित पावरकॉम के मुख्य कार्यालय में चीफ इंजीनियर भूपेंद्र खोसला की अगवाई में मीटिंग हुई। मीटिंग में पावरकॉम के सभी जोन से एसडीओ इंजीनियर जेल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।

मीटिंग में खोसला ने निर्देश दिया कि दिवाली पर किसी भी एरिया में बिजली गुल होने की शिकायत ना मिले। इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने एरिया में बिजली सप्लाई नियमित करने की व्यवस्था पुख्ता कर लें। खोसला ने कहा कि दिवाली के दिन सभी जाेन में लाइनमैन की टीम अपडेट रहें ताकि उस समय कोई जरूरत पड़े तो तुरंत फाल्ट ठीक कर दें। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में बिजली की शिकायतें ज्यादा मिलती है उन इलाकों में अभी से ही टीम नियक्त की जाए ताकि त्योहार के सीजन पर कहीं से यह शिकायत ना मिले की बिजली नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Alert! जालंधर में धनतेरस पर जमकर बारिश, लुधियाना में छाए बादल; किसानाें की बढ़ी चिंता

पब्लिक की शिकायत ना मिलेः चीफ इंजीनियर

मीटिंग में पहुंचे सभी अधिकारियों ने अपना-अपना पक्ष रखा और कई सवालों का चीफ इंजीनियर जवाब देकर समस्या हल करने का सुझाव दिया। अंत में चीफ इंजीनियर ने भी यही कहा कि हम पब्लिक के लिए काम कर रहे हैं और पब्लिक से कोई शिकायत ना मिले इसकी व्यवस्था करना हमारी जिम्मेदारी है। मीटिंग मे बलवीर सिंह जसवंत सिंह, राजीव वर्मा व अमरजीत सिंह आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। गाैरतलब है कि इस साल पंजाब में काेयले की कमी के चलते लाेगाें काे भीषण बिजली संकट का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें-Double Murder In Ferozpur: पंजाब के फिराेजपुर में मकान के विवाद को लेकर चली गाेलियां, 2 भाइयाें की हत्या