Ludhiana World NGO Day: लुधियाना के रोज गार्डन में एक ही छत के नीचे जुटेगी 40 NGO
Ludhiana World NGO Day लुधियाना के रोज गार्डन में शनिवार को एनजीओ एक्सपो में चालीस एनजीओ एक साथ जुट रही हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब विश्व एनजीओ दिवस मनाने के लिए एनजीओ एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है।
लुधियाना, जेएनएन। शहर के रोज गार्डन में शनिवार को एनजीओ एक्सपो में चालीस एनजीओ एक साथ जुट रही हैं। विश्व एनजीओ दिवस मनाने के लिए ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी एनजीओ एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। कौन सी एनजीओ किस क्षेत्र में क्या क्या काम कर रही है, इसका शहर के लोगों को बताया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः - युवक ने नौकरी छोड़ने की बात कही तो महिलाओं ने जहरीला इंजेक्शन लगा कर दी हत्या, लुधियाना की घटना
दोपहर दो बजे से शुरू होने जा रही एनजीओ एक्सपो में मुख्य मेहमान के तौर पर कैबिनेट मंत्री भरत भूषण शिरकत करने जा रहे है़। लोग संबंधित एनजीओ का दौरा कर किसी से भी जुड़ सकते हैं। यहां तक कि किताबें, कपड़े, बर्तन, करियाना और दवाइयां भी दान कर सकते हैं। इतना ही नहीं एनजीओ एक्सपो में खूनदान भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः - Ludhiana Weather Forecast ः लुधियाना में 51 साल में पहली बार फरवरी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार
आपको बता दें कि समाज का हर वर्ग कुछ न कुछ सहयोग इस एक्सपो में कर सकता है, इसकी योजना भी इसी तरीके के साथ मनाई गई है कि बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा इत्यादि अपनी पसंद के अनुसार योग्य एनजीओ को अपनी पसंद के क्षेत्र के लिए चुन कुछ डोनेट या सहयोग कर सकते हैं। उक्त एनजीओ एक्सपो लगाने का विचार पार्षद ममता आशु की ओर से दिया गया है, जिसे प्रशासन ने काफी सराहा है।
इस एनजीओ एक्सपो में शहर में समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली 40 के करीब समाज सेवी संस्थाएं शामिल हो रही है। इस दौरान लोग भी इस एनजीओ एक्सपो में शामिल हो सकते है और जरूरतमंद का सामान समाज सेवा के लिए दान कर सकते है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें