Move to Jagran APP

Ludhiana Weather Forecast ः लुधियाना में 51 साल में पहली बार फरवरी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार

Ludhiana Weather Update लुधियाना में लगातार दूसरे दिन तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। फरवरी में मार्च व अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक था।

By Vinay kumarEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 07:45 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 07:45 AM (IST)
Ludhiana Weather Forecast ः  लुधियाना में 51 साल में पहली बार फरवरी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार
लुधियाना में फरवरी में मौसम ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं।

लुधियाना, जेएनएन।  Ludhiana Weather Update लुधियाना में फरवरी में मौसम ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। लगातार दूसरे दिन लुधियाना का तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। फरवरी में मार्च व अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। पिछले कुछ दिन से अप्रत्याशित रूप से बढ़े तापमान से मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक था। सामान्य तौर पर फरवरी के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता था।

loksabha election banner

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर सिद्धू का कहना कि 51 साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब फरवरी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वर्ष 1970 से 2020 तक कभी शहर का तापमान 30 डिग्री के पार नहीं गया था। आमतौर पर मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है।

दिन          अधिकतम तापमान
मंगलवार       30.2
बुधवार         30.2
वीरवार         30.2
शुक्रवार        32

पिछले दस साल में 26 जनवरी को शहर का अधिकतम तापमान
वर्ष            अधिकतम तापमान

2011           19.8

2012           21.0

2013           23.4

2014           22.8

2015           21.6

2016           28.0

2017           25.2

2018           24.5

2019           22.2

2020           25.2


गेहूं की फसल के लिए सही नहीं
तापमान में अचानक बढ़ोतरी गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है। गेहूं के लिए जितना तापमान कम रहे उतना बेहतर होता है। इस समय गेहूं के दाने की ग्रोथ हो रही है। तापमान बढ़ने से दाना पकना शुरू हो जाएगा और उसका साइज सही नहीं होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.