कपूरथला में घरेलू झगड़े में मारपीट के दौरान महिला की मौत, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
कपूरथला के फगवाड़ा में गांव मौली में एक प्रवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति के साथ झगड़े के बाद महिला के सिर पर चोट लगने से उसकी जान चली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संवाद सूत्र, फगवाड़ा (कपूरथला)। गांव मौली में दूसरे राज्य की महिला का पति के साथ झगड़ा हो गया। महिला के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
गांव मौली के सरपंच अमनदीप सिंह ने बताया के गांव में दूसरे राज्य के मजदूर दंपती राम लगन व सुषमा रहते थे। रात के समय महिला की मौत की सूचना मिली।
घटनास्थल पर जाकर देखा कि सुषमा फर्श पर मृत पड़ी थी जबकि उसका पति उसके पास में ही बैठा था। मौका ए वारदात से पता चलता है कि दंपती में झगड़ा हुआ इसके बाद पत्नी के सिर में चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई।
थाना सतनाम पूरा के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि बिहार के रहने वाले राम लगन व सुषमा गांव मौली मे एनआरआइ गुरुदेव सिंह के घर में सात वर्ष से रहते थे व उनका आपस में झगड़ा रहता है।
एएसआई ने बताया कि महिला के पति को हिरासत में लिया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर कानूनी कार्रवाई की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।