विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर पड़ा शिअद नेता जरनैल सिंह वाहद के घर विजिलेंस का छापा, कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Tue, 03 Oct 2023 06:09 PM (IST)

पंजाब सरकार के विजिलेंस विभाग ने एक बार फिर जरनैल सिंह वाहद के घर पर छापेमारी की है। इस बारे ...और पढ़ें

शिअद नेता जरनैल सिंह वाहद के घर विजिलेंस का छापा
शिअद नेता जरनैल सिंह वाहद के घर विजिलेंस का छापा

HighLights

  1. विजिलेंस विभाग ने फिर जरनैल सिंह वाहद के घर पर छापेमारी की है।
  2. वकील, सरपंच और अन्य प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में तलाशी ली जाए- कोर्ट के आदेश।
  3. मौके से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा। पंजाब सरकार के विजिलेंस विभाग (Punjab Vigilance Department) ने एक बार फिर जरनैल सिंह वाहद (Jarnail Singh Vahad) के घर पर छापेमारी की है। इस बारे में बातचीत करते हुए डीएसपी विजिलेंस जतिंदरजीत सिंह ने कहा कि माननीय अदालत द्वारा आदेश जारी किया गया था कि जरनैल सिंह वाहद के घर की एक बार फिर से वकील, सरपंच और अन्य प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में तलाशी ली जाए।

मौके से बरामद किए कई महत्वपूर्ण दस्तावेज

माननीय अदालत के आदेश का पालन करते हुए ही विजिलेंस ने जांच की है और कुछ मौके से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। बता दें कि लंबे समय से फगवाड़ा शुगर मिल द्वारा किसानों का करोड़ों रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया गया था, इसके साथ ही पंजाब सरकार के स्वामित्व वाली चीनी मिल और अन्य संपत्तियों को लूटने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके बाद सतर्कता विभाग द्वारा यह बड़ा अभियान चलाया गया और जरनैल सिंह वाहद के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल मनीष देशवाल की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार

यह भी पढ़ें: अब बठिंडा से दिल्ली के लिए भी उड़ान भरेंगे जहाज, 2 हजार होगा शुरुआती किराया; दोपहर 3 बजे चलेगी फ्लाइट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।