विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा के पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल मनीष देशवाल की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Tue, 03 Oct 2023 05:53 PM (GMT+05:30)

मंगलवार सुबह हरियाणा नंबर की अनियंत्रित कार युवक और युवती को टक्कर मार पेड़ से जा टकराई। गनीमत रहा कि ...और पढ़ें

हरियाणा के पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल मनीष देशवाल की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट
हरियाणा के पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल मनीष देशवाल की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट

HighLights

  1. सेक्टर 27 में युवक युवती को टक्कर मार पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार।
  2. हरियाणा के पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल मनीष देशवाल की कार।
  3. तीनों घायलों को हल्की चोट आई।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Road Accident: सेक्टर 27 सी में आज सुबह हरियाणा नंबर की अनियंत्रित कार युवक और युवती को टक्कर मार पेड़ से जा टकराई। गनीमत रहा कि इस हादसे में घायल तीनों व्यक्तियों को हल्की चोट आई है।

जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ है। वहीं कार के पेड़ से टकराने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल कर देखने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

बताया जा रहा है कि ये कार हरियाणा के पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल मनीष देशवाल की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।