Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक धालीवाल की अगुआई में महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 01 Apr 2022 01:30 AM (IST)

    देश में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों का किया विरोध ...और पढ़ें

    Hero Image
    विधायक धालीवाल की अगुआई में महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

    संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ देश भर में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत वीरवार को विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (सेवनिवृत्त आइएएस) के नेतृत्व में फगवाड़ा कांग्रेस की ओर से एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए विधायक ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है, बेरोजगारी दर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है और केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पिछले 10 दिनों में नौ बार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, इसकी मार मध्यम गरीब वर्ग पर अधिक पड़ रहा है। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार पेट्रोल व डीजल के दाम को बढ़ाना बंद करें। उन्होंने कहा कि जब पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ते तो हर वस्तु का दाम बढ़ जाता है। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह केंद्र सरकार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ा रही थी। उन्होंने कहा कि अब 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान 137 दिनों तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, अब चुनाव खत्म होते ही धड़ल्ले से दाम बढ़ाए जा रहे हैं। कहा, यूपीए सरकार के दौरान चीजों की जो कीमतें थी, केंद्र सरकार उन चीजों की वो कीमत तय की जानी चाहिए।

    इस दौरान चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, यूथ कांग्रेसी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, सरपंच-पंच, ब्लाक समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। पंजाब में आप की सरकार केंद्र की बी टीम है : बलविंदर सिंह

    विधायक बलविदर सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र की भाजपा सरकार की बी-टीम के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों केंद्र सरकार की ओर से चंड़ीगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों पर केंद्रीय सर्विसेज नियम लागू किए हैं, जबकि पहले उन पर पंजाब सर्विस के नियम लागू होते थे, फिर भी आम आदमी पार्टी चुपचाप बैठी है। वहीं राज्यसभा में पंजाब के हितों की आवाज उठाने के लिए पंजाब के लोग नहीं बल्कि आप की ओर से बाहरी लोगों को संसद में भेजा गया, जिससे आप का दोहरा चेहरा सबके सामने आ गया है।