पंजाब में बाढ़ का कहर जारी, आज शिवराज सिंह चौहान-राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
पंजाब के कई जिलों में बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कपूरथला के बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा करेंगे। वे किसानों की समस्याओं को सुनेंगे और नुकसान का जायजा लेंगे। राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने वाले हैं। केंद्र सरकार ने किसानों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

जागरण संवाददाता, कपूरथला। पंजाब के कई जिलों में बाढ़ की वजह से लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। वहीं, कपूरथला में बाढ़ व वर्षा से बने हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को कपूरथला के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे।
इस संबंधी जानकारी देते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और बाढ़ की स्थिति और किसानों की हानि के बारे में विस्तृत जानकारी लेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में पंजाब के किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। केंद्र सरकार पंजाब के किसानों को हरसंभव मदद मुहैया कराएगी ताकि प्रभावित परिवारों को राहत दी जा सके। किसानों को उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी।
इतना ही नहीं, पंजाब में बाढ़ के बाद उपजे हालात का जायजा लेने लोकसभा में विपक्ष नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और आप सुप्रीमों और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।