विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SIT करेगी होमगार्ड की हत्या के मामले की जांच, निहंग सिखों ने की थी फायरिंग; ADGP बोले- किसी को नहीं छोड़ेंगे

By harnek SinghEdited By: Preeti Gupta
Published: Wed, 29 Nov 2023 10:17 AM (IST)

एडीजीपी लॉ एंड आर्डर गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि होमगार्ड जवान की हत्या करने वाले को ...और पढ़ें

SIT करेगी होमगार्ड की हत्या के मामले की जांच
SIT करेगी होमगार्ड की हत्या के मामले की जांच

HighLights

  1. SIT करेगी होमगार्ड की हत्या के मामले की जांच
  2. निहंग सिखों ने की थी फायरिंग
  3. बाबा मान सिंह के खिलाफ भी होगी जांच

संवाद सूत्र, सुल्तानपुर लोधी/कपूरथला। Clash between police and Nihang sikhs in Kapurthala Gurudwara: एडीजीपी लॉ एंड आर्डर गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि होमगार्ड जवान की हत्या करने वाले को किसी भी सूरत में छोड़ेंगे नहीं। यदि किसी को यह भ्रम है कि वह ऊंची पहुंच के चलते सजा भुगतने से बच जाएगा, तो वह यह गलतफहमी मन से निकाल दें।

होमगार्ड हत्या मामले में SIT करेगी जांच

एडीजीपी ने कहा कि उस दिन निहंग गुट ने लीगल-इललीगल हथियार इस्तेमाल करके पुलिस का नुकसान किया है। इस मामले में जो भी आरोपित होंगे, चाहें वह कितना भी पावरफुल क्यों न हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता की निगरानी में डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह और एसएचओ सुल्तानपुर लोधी आधारित गठित एसआईटी इस पूरे मामले की तफ्तीश करके रिपोर्ट सौपेंगी।

पुलिस ने नहीं की कोई फायरिंग

सुबूतों के आधार पर तफ्तीश करके आरोपियों को कड़ी सजा दिलाएंगे। पुलिस की ओर से फायरिंग के बार-बार उठ रहे सवाल पर कहा कि पुलिस ने कोई फायरिंग नहीं की है। पुलिस ने फायरिंग की होती तो दूसरी तरफ भी नुकसान होता। उन्होंने कहा कि वह खुद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को मानते हैं और रहित मर्यादा को भी जानते हैं।

बाबा मान सिंह के खिलाफ भी होगी जांच

निहंग सिंह मुखी बाबा मान सिंह की भूमिका पर बोले कि एसआइटी उनकी भूमिका की जांच करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगी। गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा पर दोबारा कब्जे की कोशिश को उन्होंने सिरे से नकार दिया। एडीजीपी ढिल्लों ने कहा कि डीआइजी जालंधर रेंज एस.भूपति, एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह की पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है और इस समागम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया।

यह भी पढ़ें- कपूरथला के गुरुद्वारे में निहंग सिखों और पुलिस में मुठभेड़, कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या; तीन पुलिसकर्मी भी घायल

निहंग सिखों ने किया था पुलिस पर हमला

उन्होंने कहा कि हर साल गुरुपर्व की तरफ इस बार भी पुलिस ने पर्याप्त बंदोबस्त किए थे, लेकिन बदकिस्मती से गुरुद्वारा श्री बुंगा साहिब में दो गुटों की ओर से कब्जे को लेकर टकरार व खूनखराबे को रोकने के तीन दिन तक इस समागम को शांतिपूर्वक सफल बनाने के लिए नाजायज ढंग से काबिज हुए गुट को मनाती रही, पर कोई सफलता नहीं मिली और पुलिस पर निहंग सिंह की ओर से हमला के बाद हमें और पुलिस फोर्स मंगवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि एसआइटी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बनाई है। इस मौके पर एसएसपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एसपी तेजबीर सिंह हुंदल, एसपी हरिंदर गिल व एसडीएम सुल्तानपुर लोधी जसप्रीत सिंह मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Guru Nanak Jayanti 2023: कपूरथला में संगत के स्वागत को नानक की नगरी ने बिछाई पलकें, देर रात डाले जाएंगे श्री आखंड पाठ साहिब के भोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।