Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धूमधाम से मनाया गया श्री विश्वकर्मा महोत्वसव

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 05 Nov 2021 06:57 PM (IST)

    शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड फगवाड़ा में श्री विश्वकर्मा पूजा की गई।

    Hero Image
    धूमधाम से मनाया गया श्री विश्वकर्मा महोत्वसव

    संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड फगवाड़ा में श्री विश्वकर्मा पूजा महाउत्सव बहुत श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्री विश्वकर्मा महा पुराण के पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद हवन यज्ञ किया गया। इस से उपरांत राजिदर सिंह रूपराय यूएसए ने झंडा लहराने की रस्म अदा की। जबकि छोटे बच्चों ने झंडा चढ़ाने के दौरान शबद गायन पेश किया। वहीं धार्मिक समारोह में मुख्यातिथि के रूप में हरजिदर सिंह रूपराय ने शिरकत की। वहीं भूपिदर सिंह झंडू ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले गणमान्यों का स्वागत किया। समारोह में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए शारीरिक दूरी का नियम की पालना करते हुए भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद लिया। वहीं मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को फेस मास्क भी बांटे गए। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर का प्रबंध भी किया गया। धार्मिक समारोह में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विशेष रूप से शामिल हुए और भगवान श्री विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं राष्ट्रीय एससी-एसटी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश व समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश सहित विधायक बलविदर सिंह धालीवाल ने भगवान विश्वकर्मा जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री विश्वकर्मा धीमान सभा फगवाड़ा के प्रधान बलवंत राय धीमान ने मंदिर और अस्पताल ट्रस्ट में चल रहे विभागों बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल श्री विश्वकर्मा पूजा महा उत्सव कोविड- 19 महामारी करके सरकार के निर्देशों अनुसार ही मनाया गया है। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट रजि. फगवाड़ा में सभी विभाग बड़े अच्छे ढंग के साथ चल रहे हैं। ईएनटी नया विभाग खुल गया है। विभाग की ओर से कान, नाक, और गले के रोगों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड भी 24 घंटों के लिए जल्द खोला जा रहा है। एमरजेंसी विभाग में सभी सुविधाएं बहुत ही कम कीमतों पर मिलेंगी। बलवंत राय धीमान ने बताया कि इस में 48 बेड जनरल वार्ड, सेमी जनरल वार्ड, एमरजैंसी वार्ड, वीआईपी वार्ड, ओपीडी वार्ड और ओटी वार्ड में लगाए जाएंगे। जिस में पथरी, गायनी, गदूदें, अपेंडिक्स और एक्सीडेंट के ऑपरेशन किये जाएंगे। अस्पताल में हार्ट के इमरजेंसी मरीजों का भी इलाज किया जायेगा। पेट की हर तरह की बीमारियों के आपरेशन किए जाएंगे। घुटनों को बदला जायेगा। इस समागम में श्री विश्वकर्मा धीमान सभा के महासचिव गुरनाम सिंह जूतला, कोषाध्यक्ष विक्रमजीत चग्गर, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट सुरिदरपाल धीमान, वाइस प्रेसीडेंट प्रदीप धीमान, सहसचिव सूरज धीमान, सहसचिव गुरमुख सिंह नामधारी, सह-कोषाध्यक्ष अरूण रूपराय, सह-कोषाध्यक्ष सुभाष धीमान, एडवाईजर बलबीर राय धीमान, सब-एडवाईजर सुखवंत सिंह गटोरा, पीआरओ अशोक धीमान, बलविदर सिंह, जगदेव सिंह कुंदी, धीरज धीमान, प्रशांत धीमान, त्रिलोक सिंह भोगल, सुरजीत सिंह विर्दी आदि आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने अस्पताल की दी एंबुलैंस की ग्रांट

    केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश व अनीता सोम प्रकाश ने फगवाड़ा के बंगा रोड पर स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में माथा टेक सबके भले की कामना की। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने सभी को भगवान विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हर पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देता है। उन्होंने इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, मिस्त्री आदि की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन लोगों के बिना समाज का विकास संभव ही नहीं है। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा हस्पताल के माध्यम से हर वर्ग के लोगों का सस्ता इलाज किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने विश्वकर्मा हस्पताल के लिए अपने एमपी फंड से एक एम्बुलेंस देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र होशियारपुर के लोगों ने मुझे वोट देकर जिताया है तो मेरा भी फर्ज है कि मैं अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की हर मांग को पूरा करूं।