आनंद पब्लिक स्कूल में करवाए शो एंड टेल मुकाबले
आनंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शो एंड टेल के मुकाबले करवाए गए। ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, कपूरथला : आनंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शो एंड टेल के मुकाबले करवाए गए। इनमें पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनका शुभारंभ मैनेजिग डायरेक्टर विक्रम आनंद एवं रुचि आनंद ने किया। प्रिसिपल डा. अरविदर सिंह सेखों ने बताया कि पढ़ाई के साथ साथ ज्यादा गतिविधियों से बच्चों को बौद्धिक विकास होता है।
प्रिसिपल डा. सेखों ने बताया कि आनंद पब्लिक स्कूल में हर उम्र ग्रुप के लिए मुकाबले का आयोजन किया जाता है। इसमें बच्चे अपने अध्यापक और अभिभावकों की मदद से इन मुकाबलों में हिस्सा लेते हैं। इन मुकाबलों में लगभग 47 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा को दर्शाया।
पहली कक्षा में आयांश अरोड़ा ने पहला, भूमिका भंडारी ने दूसरा और माहिरा तोहिड ने तृतीय स्थान हासिल किया। दूसरी कक्षा में दूसरा रेड की काव्या और दूसरा येलो के विनायक ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान सेकेंड येलो की रमनीत कौर ने और तीसरा स्थान सेकेंड ब्लू के नविश ने हासिल किया। तीसरी कक्षा के मुकाबलों में प्रथम स्थान तीसरा येलो के गुरशब्द सिंह मान, दूसरा स्थान तीसरा येलो की सातवीं और तृतीय स्थान थर्ड येलो के प्रिस ने प्राप्त किया।
इस मौके पर इंचार्ज नेहा जोशी और करुणा की अध्यक्षता में ये मुकाबले करवाए गए। जज की भूमिका रविदर कौर और निर्मल ज्योति ने बखूबी निभाई। इस मौके पर संदीप सर, पूजा, बबीता, विनीता, गोपी, रीतू, सीमा, बिमल अरोड़ा, अमरीक सिंह, मैनेजर डीबी शर्मा, पूजा शर्मा, ईशा, शैफी कश्यप, सुबीना, दीपावली, सुरंजना और नैंसी आदि उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।