Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहीद भगत सिंह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत : कालिया

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 30 Sep 2019 01:23 AM (IST)

    शहीद-ए-आजम भगत सिंह यूथ क्लब ने देश के महान सपूत शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया।

    शहीद भगत सिंह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत : कालिया

    जगरण संवाददाता, कपूरथला : शहीद-ए-आजम भगत सिंह यूथ क्लब की ओर से देश के महान सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म मनाया गया। स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक में शदी के महान नायक की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की गई। शहीद-ए-आजम भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान रिकू कालिया ने कहा कि आजादी की लड़ाई में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सिंह, लाला लाजपत राय और असंख्य देखभक्तों ने जहां अंग्रेजी साम्राज्य के जुल्म सहे वहीं अपनी पीठ पर लाठियां खाने के साथ-साथ मुस्कुराते हुए फांसी का फंदा गले में डाला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह नौजवानों के लिए प्ररेणा स्त्रोत हैं। नौजवान पीढ़ी से अपील की कि वे नशे को त्याग कर अपनी सोच खेल, विकास और समाज सुधार की गतिविधियों में लगाएं। शहीद-ए-आजम भगत सिंह का नाम सुनकर ही हर हिन्दुस्तानी का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है और रग रग में देश भक्ति की लहर बहनें लगती है। लेकिन जो हमारे शहीदों ने आजाद भारत का सपना संजोया था। आज वह भारत उनकी सोच के विपरीत दिशा में जा रहा है।

    वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह के सपने पूरा करने के लिए युवा वर्ग को एक ओर क्रांति का आधार तैयार करना होगा और यह क्रांति भ्रष्टाचार, घटिया राजनीति और नशे के व्यापारियों के विरुद्ध होगी। उन्होंने कहा कि पहले देश को अंग्रेजों से आजाद करवाने की जरुरत थी लेकिन अब भारत को ऐसे नेताओं और अधिकारियों की जरुरत है जो देश की सरहदों की रक्षा करवा सकें। सरकारी ढांचे से भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी को समाप्त करवा सकें।

    इस अवसर पर शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान रिकू कालिया, श्रीराम सेना के राष्ट्रीय प्रधान जतिदर छाबड़ा, श्री शनि सेना के राष्ट्रीय प्रधान राकेश भार्गव, श्रीराम सेना के पंजाब प्रधान दीपक छाबड़ा, प्रांत गोसेवा प्रमुख सुभाष मकरंदी, लाली भास्कर, गुरमुख सिंह धोट, संदीप बजाज, उग्गी साहिब, प्रमोद शर्मा, मैडम प्रोमिला अरोड़ा, मैडम परवीन, रमनदीप गोल्डी, विशाल राजपूत, विशू शर्मा, दीपक हंस, सूरज हंस, रोहित सहगल, जितेंद्र शर्मा, नवीन कौड़ा, मुकेश अरोडा, नवजोत सिंह, रमन आनंद, रवि, शिव कुमार व अन्य मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner