Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के राज्यपाल ने कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ की स्थिति पर जताई चिंता, स्थिति की ली जानकारी

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 01:26 PM (IST)

    पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताई। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से बात कर कपूरथला में बाढ़ की जानकारी ली और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उनका धन्यवाद किया। राज्यपाल ने लुधियाना से सुल्तानपुर लोधी की दूरी अधिक होने के कारण किसी और दिन आने का फैसला किया।

    Hero Image
    पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (फाइल फोटो)

    महेश कुमार, कपूरथला। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने रविवार को सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्रों में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त की।

    राज्यपाल ने आज राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से टेलीफोन पर बातचीत की और सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली और कपूरथला में बिगड़ती बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने इस कठिन समय में बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए सीचेवाल का आभार भी व्यक्त किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यपाल रविवार को लुधियाना में एक समारोह में भाग लेने आए हुए थे। इस दौर सुबह लगभग 11 बजे उन्होंने हंत सीचेवाल को फोन किया और सुल्तानपुर लोधी आने की इच्छा व्यक्त की। जब उन्हें पता चला कि लुधियाना से सुल्तानपुर लोधी की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है, तो उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मिलने और बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखने के लिए किसी अन्य दिन आने का फैसला किया। संत सीचेवाल ने टेलीफोन पर हुई इस बातचीत की पुष्टि की है।

    संत सीचेवाल ने बताया कि उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की दयनीय स्थिति के बारे में बताया और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए तत्काल मुआवजे की मांग की। इस बीच, आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उफनती ब्यास नदी में जलस्तर बढ़कर 2.35 लाख क्यूसेक हो गया है।

    ब्यास नदी में बढ़ता पानी अब बांधों के लिए खतरा बन रहा है क्योंकि नदी में पानी के तेज बहाव के कारण मिट्टी का कटाव बहुत तेजी से हो रहा है। रविवार को लगातार बारिश के बावजूद, सीचेवाल और उनके समर्थकों ने नावों की मदद से सुल्तानपुर लोधी के मंड इलाकों में पीड़ितों के घरों पर पका हुआ भोजन और अन्य राहत सामग्री जैसे तिरपाल और किराने का सामान वितरित करना जारी रखा।