Punjab Flood: बाढ़ में ढहे छह परिवारों का घर, मान सरकार ने प्रत्येक परिवार को सौंपा एक लाख 20 हजार रुपये का चेक
सुल्तानपुर लोधी के रामपुर गोरे गांव में बाढ़ से 6 परिवारों के घर ढह गए थे। आम आदमी पार्टी के हलका प्रभारी सज्जन सिंह चीमा ने उन्हें 7.20 लाख रुपये के चेक सौंपे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक परिवार को 1 लाख 20 हजार रुपये का चेक दिया गया। किसानों को फसल नुकसान का उचित मुआवजा मिलेगा।

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी। गांव रामपुर गोरे में बाढ़ के दौरान पानी घुसने से 6 परिवारों के घर ढह गए। उन्हें आज आम आदमी पार्टी हलका प्रभारी सज्जन सिंह चीमा ने चेक प्रदान किए और कहा कि हमारे इलाके को बाढ़ से जूझते हुए लगभग एक महीना हो गया है।
लेकिन हमारे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पूरी पंजाब सरकार पहले दिन से ही बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि मंड क्षेत्र के रामपुर गोरे गांव के जिन परिवारों के घर पानी के तेज़ बहाव के कारण ढह गए ।पंजाब सरकार ने प्रत्येक परिवार को 1 लाख 20 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया है और सरकार उनके पुनर्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि आज कुल 6 परिवारों को 7.20 लाख रुपये के चेक सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों के नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा। उनकी क्षतिग्रस्त फसलों की विशेष गिरदावरी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ऐसी पहली आम आदमी पार्टी की सरकार है जिसने इस तथ्य के बावजूद कि अभी भी किसानों के घरों में पानी भर हुआ है और किसानों को उनके टूटे हुए घरों के लिए जो सहायता बनती थी वह किसानों को सौंप दी है।
उन्होंने कहा कि हमारी आम आदमी पार्टी का कोई भी फैसला जनहित को ध्यान में रखकर लिया जाता है और जो आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को उन खेतों से रेत और मिट्टी उठाने की अनुमति दी है। यह एक सराहनीय कदम है। क्योंकि किसानों को बहुत आर्थिक नुकसान हुआ है।
इस अवसर पर गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने मुश्किल समय में हमारे परिवारों का हाथ थामा है।
और हमारे गांव में छह परिवारों के घर जलभराव के कारण गिर गए थे। आज पंजाब सरकार ने तुरंत प्रति परिवार 1 लाख 20 हज़ार रुपये मुआवज़ा दिया है। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने तुरंत हमारे परिवारों का हाथ थामा है और पूरा प्रशासन हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।