Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmers Protest: 'हम किसानों के साथ हैं...', धान खरीद पर किसानों के आंदोलन के बीच क्या बोले CM भगवंत मान?

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 07:17 PM (IST)

    Farmers Protest News धान की खरीद न होने से किसानों में रोष है। यही कारण है कि पंजाब (Punjab) में जगह-जगह आंदोलन दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में भाकियू (दोआबा) की तरफ से गए सोमवार को फगवाड़ा नेशनल हाईवे अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया था। वहीं आंदोलन के बीच भगवंत मान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

    Hero Image
    Punjab News: धान को सड़क पर बिखेरते लोग (सोशल मीडिया)

    संवाद सहयोगी, फगवाड़ा। धान खरीद पर किसानों के आंदोलन के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया सामने आई है। भगवंत मान ने कहा कि आज मैंने धान खरीद से संंबंधित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है और उनसे अनुरोध किया है कि चावल मिलर्स की समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए क्योंकि ये सभी मांगें केंद्र सरकार से संबंधित हैं। पंजाब से संबंधित मिलर्स की लगभग सभी मांगें हमने पूरी कर दी हैं। मैं उन्हें दिल्ली भी ले गया हूं, कल उनकी मीटिंग भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मान ने कहा कि पंजाब केंद्रीय पूल में सबसे ज्यादा योगदान देता है। हम किसानों के साथ हैं, हम मिलर्स के साथ हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि गृह मंत्री कल उनसे मिलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। खरीद बिना किसी समस्या के चल रही है।

    फगवाड़ा हाईवे अनिश्चित काल के लिए बंद

    भारतीय किसान यूनियन दोआबा की ओर से 21 अक्टूबर सोमवार से फगवाड़ा नेशनल हाईवे अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया था। आक्रोशित किसानों का यह धरना आज मंगलवार को भी जारी रहा। हालांकि सोमवार रात को सड़क यातायात खोल दिया गया था। लेकिन मंगलवार सुबह दोबारा किसान सड़क पर बैठ गए और यातायात रोक दिया। 

    किसान नेता रहे मौजूद

    इस मौके पर किसान नेताओं में हरजिंदर सिंह, हरपाल सिंह पाला, जितेंद्र सिंह डूमेली, श्याम सिंह डुमेली, बब्बू निझर, मनजीत सिंह बिटा मूसापुर, तीरथ सिंह, हरदीप सिंह, चंदा मूवी, संजीव, नवजोत सिंह व अमरीक सिंह आदि ने बताया कि प्रदेश में धान की खरीद नहीं होने के कारण किसानों की समूह जत्थे बंदियों ने सड़कों पर बैठ कर सामूहिक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था और सरकार को बार बार चेतावनी दी गई थी।

    यह भी पढ़ें- धान खरीद में देरी से किसान परेशान, मजदूर भी हुए बेरोजगार; लिफ्टिंग न होने से नहीं मिल रहा काम

    लेकिन भगवंत मान सरकार ने उनकी चेतावनी को अनसुना कर धान की खरीद का कोई इंतजाम नहीं किया जिससे किसान अपनी फसल लेकर दर दर भटक रहे हैं।

    शगुर मिल चौक पर धरना जारी रहेगा

    उन्होंने कहा कि शुगर मिल चौक पर यह धरना अनिश्चित काल तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी फसल खरीदने का कोई पक्का इंतजाम नहीं कर देती। फगवाड़ा आढ़ती एसोसिएशन ने भी इस धरने में किसानों का साथ दिया। जिला आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं और उनकी सभी जायज मांगों में साथ रहेंगे।

    मंडियों में धान की लिफ्टिंग न होने से परेशान हो रहे किसानों का आक्रोश जालंधर में भी दिखा। किसानों ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया करने के लिए सोमवार को लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे पर जालंधर के धन्नोवाली के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

    तकरीबन छह घंटे तक किसान हाईवे पर बैठे रहे और लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए भटकते रहे। शाम करीब पांच बजे जिला प्रशासन के साथ बैठक और मंडियों में लिफ्टिंग के गाड़ियां पहुंचने के बाद धरना खत्म हुआ।

    यह भी पढ़ें- धान की लिफ्टिंग न होने पर किसानों का हल्लाबोल, हाईवे पर दिया धरना; 6 घंटे जाम में फंसे लोग