त्रिपुरा में हुए हमलों के विरोध में फगवाड़ा में प्रदर्शन
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा पंजाब ने प्रदेशाध्यक्ष सरवर गुलाम सब्बा की अगुआई में प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा पंजाब ने प्रदेशाध्यक्ष सरवर गुलाम सब्बा की अगुआई में त्रिपुरा में मुस्लिम समाज पर हो रहे हमलों, दरगाह व मस्जिदों को आग लगाए जाने व पैगंबर मोहम्मद साहिब के खिलाफ गलत शब्दावली का प्रयोग करने के विरोध में फगवाड़ा में रोष प्रदर्शन किया। मोर्चा ने त्रिपुरा सरकार का पुतला जलाया गया व सरकार को भंग करने के लिए एक मांग पत्र भारत के राष्ट्रपति के नाम एसडीएम फगवाड़ा को दिया गया।
इस मौके पर सरवर गुलाम सब्बा ने बताया कि त्रिपुरा में सियासी शह पर एक वर्ग द्वारा मुस्लिम समाज पर धार्मिक व शारीरिक तौर पर अत्याचार किया जा रहा है। बुरे ढंग से कत्लेआम किया जा रहा है। मस्जिदों, दरगाहों व घरों को आग के हवाले किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहिब के खिलाफ गलत शब्दावली का प्रयोग किया जा रहा है, जोकि भारती संविधान की धर्म निरपेक्षता की मूल भावना के खिलाफ है तथा देश व समाज को तोड़े जाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोर्चा की ओर से ने देश के राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपकर त्रिपुरा सरकार को तुरंत बर्खास्त करने और मुस्लिम समाज की सुरक्षा यकीनी बनाए जाने की मांग की है। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नाम पर भी ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें बिहार के सोगरा वक्फ बोर्ड की जमीन खाली करवा कर मस्जिद व अस्पताल बनाए जाने की मांग के बाद से कुछ शरारती लोगो द्वारा परवेज सदीकी को सरेआम पोस्टर लगा कर मारने की धमकिया दिए जाने की निदा की है।
उन्होंने कहा कि परवेज सदीकी जब बिहार मुजफ्फरनगर आए तो उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाए। यदि बिहार में उनको कुछ हुआ तो मोर्चा देश भर में संघर्ष को मजबूर होगा।
इस मौके पर हाफिज इंतजार जंडयाला, मौलाना जिया उल हक, मौलाना नसीम, कारी गयूर अहमद,मास्टर कमरूल, इजाज सलमानी,हाफिज रियाज, मुर्शिद, शराफत, नूर इस्लाम, शादाब कुरैशी, दानिश, ताजीम कुरैशी, आलम, अहिरार, इजहार, इकबाल, शराफत, नजाकत, दानिश, फैसल, ताजीम, रहीम खान, नसीम कासमी, रफीक, शंबू जी, इमाम कब्रिस्तान, गयूर अहमद, मुर्शद, बदरुद्दीन, जियाउल हक कासमी, शादाब कुरैशी आदि मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।