केएल चांद वेलफेयर ट्रस्ट ने भेंट की व्हील चेयर
केएल चांद वेलफेयर ट्रस्ट यूके की ओर से प्रदेश को-आर्डिनेटर राजिंद्र कुमार बंटी की अगवाई में फगवाड़ा के मोहल्ला प्रेमपुरा की एक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को व्हील चेयर भेंट की गई।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : केएल चांद वेलफेयर ट्रस्ट यूके की ओर से प्रदेश को-आर्डिनेटर राजिंद्र कुमार बंटी की अगवाई में फगवाड़ा के मोहल्ला प्रेमपुरा की एक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को व्हील चेयर भेंट की गई। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे रूप लाल जंडियाली (यूके) तथा स्काटलैंड से आए ट्रस्ट के सदस्य मिस्टर ब्रायन एवं डॉ. पाली ने बताया कि ट्रस्ट के देश-विदेश में रहते समूह सदस्यों के बहुमूल्य सहयोग से दिव्यांगों, बेसहारों, बुजुर्गो तथा छात्रों की हर संभव सहायता की जाती है। खास तौर पर आर्थिक पक्ष से कमजोर एवं किसी भी कारण चलने-फिरने में लाचार लोगों को ट्राईसाइकिल और व्हील चेयर भेंट करने के लिए ट्रस्ट वचनबद्ध है। प्रदेश को-आर्डिनेटर राजिंद्र कुमार बंटी ने बताया कि बुजुर्ग महिला गंभीर बीमारी से ग्रस्त है। चलने फिरने में असमर्थ है, जिसके परिवार की आर्थिक दशा अच्छी न होने के चलते ट्रस्ट से सहायता मांगी गई थी, जिसपर आज जरूरतमंद महिला को व्हील चेयर भेंट की गई है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा धर्म है। इस अवसर पर बलवीर गौसल, ठेकेदार जसविंद्र सिंह अकालगढ़, ट्रस्ट के सचिव महिद्र पाल सरोय, महिला विंग की प्रधान बलविंद्र कौर सिद्धू, प्रेम चोपड़ा, संतोष रानी, संतोष कौर, शिंगारा राम, दर्शन लाल, प्रनीश बंगा, श्रीमति राजिंद्र डाबरी, बिल्ला प्रेमपुरा, अमरजीत पाल, कैलविन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।