यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कपूरथला में औजला जोगी गांव के पास युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव
कपूरथला के गांव औजला जोगी के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे मिला। पुलिस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कपूरथला। गांव औजला जोगी के नजदीक एक युवक की हत्या करके लहुलुहान हालत में शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में यह हत्या किसी पुरानी रंजिश के चलते हुई है। थाना सदर की एसएचओ प्रभजोत कौर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव धालीवाल दोनां से औजला जोगी को जाती सड़क पर बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान इमाम हुसैन (30 वर्ष) पुत्र जमालदीन निवासी गांव चिट्टी जालंधर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की एसएचओ प्रभजोत कौर ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
एसएचओ ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
