विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कपूरथला के DC को बुलाओ...', सिविल अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़ गया शख्स; क्यों दी कूदने की धमकी?

Published: Fri, 12 Sep 2025 06:22 PM (GMT+05:30)

कपूरथला के सिविल अस्पताल में शुक्रवार शाम एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने ...और पढ़ें

सिविल अस्पताल कपूरथला की पानी की टंकी पर चढ़ गया युवक
सिविल अस्पताल कपूरथला की पानी की टंकी पर चढ़ गया युवक

जागरण संवाददाता, कपूरथला। सिविल अस्पताल में बनी पानी की टंकी पर शुक्रवार की शाम के समय एक युवक चढ़ गया और नीचे छलांग लगाने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर, थाना सिटी और थाना कोतवाली के पुलिस अधिकारियों ने उसको नीचे उतरने के लिए प्रयास शुरू कर दिए।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक डीएसपी सब डिवीज़न दीपकरण सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं और युवक के टंकी पर चढ़ने का कारण जानने की कोशिश की जा रही है। शाम लगभग पांच बजे एक युवक सिविल अस्पताल में बनी पानी की टंकी पर एक युवक के चढ़ने होने की सूचना मिली। जिसके बाद लोग इकट्ठे होने लगे। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जब कोई टंकी पर चढ़ने की कोशिश करता तो युवक नीचे छलांग लगाने की धमकी देने लगता। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी उससे मोबाइल से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार कुछ कर्मचारी उसको नीचे उतरने के लिए जब सीढ़ियां चढ़ने लगे तो उसने ग्रिल पर लटक कर नीचे कूदने की धमकी दे दी, जिसके बाद कर्मी नीचे उतर आया।

हालांकि थाना कोतवाली के एसएचओ हरिंदर सिंह ने उससे वजह पूछी तो उसने बस इतना कहा कि डीसी कपूरथला को मौके पर बुलाओ। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से प्रयास किए जा रहे थे। इस वजह से कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी पर जाम लग गया और लोग मोबाइल से उसकी फोटो व वीडियो बनाने में लगे हुए हैं।