विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपूरथला में व्यापारी चोपड़ा परिवार को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नाम से धमकी, मांगी 30 लाख की फिरौती

Published: Fri, 12 Sep 2025 08:52 PM (GMT+05:30)

कपूरथला में एक प्रमुख कूरियर व्यवसायी चोपड़ा परिवार को विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है जिसमें ...और पढ़ें

कुरियर व्यापारी चोपड़ा को जान से मारने की धमकी देकर 30 लाख की फिरौती की मांग (प्रतीकात्मक फोटो)
कुरियर व्यापारी चोपड़ा को जान से मारने की धमकी देकर 30 लाख की फिरौती की मांग (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. कपूरथला में कूरियर व्यवसायी को जान से मारने की धमकी
  2. 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई
  3. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया

संवाद सहयोगी, कपूरथला। माल रोड स्थित प्रमुख कोरियर व्यापारी चोपड़ा परिवार को विदेशी काल के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले ने अपने आप गैंग्सटर जग्गू भगवानपुरिया बताया और उनसे 30 लाख रुपये की मांग की है।

सुरजीत चोपड़ा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र गौरव चोपड़ा कनाडा में रहता है और उसकी शादी 11 दिसंबर 2024 को अशमीता शर्मा निवासी गोल्ड ऐविन्यू फेस दो गेट जालंधर से हुआ था। शादी के बाद घरेलू विवादों के चलते दोनों में अनबन रहनी शुरू हो गई। उन्होंने अपनी बहू को बहुत समझाया, लेकिन अशमीता शर्मा उनके साथ भी झगड़ा करने लगी।

जिसके बाद गौरव विदेश लौट गया और उनकी बहु अपने मायके परिवार के पास चली गई। अप्रैल 2025 में उसका बेटा विदेश से लौटा तो उसने अशमीता शर्मा की मां हेमा शर्मा को इस बारे में बताया और दोनों को सुलह करने के लिए कहा।

जिसके कुछ महीने बाद ही अशमीता ने उसके पुत्र गौरव का रात में फिर झगड़ा हो गया और उसने अपनी मां हेमा शर्मा व भाई दानिश को जालंधर से बुला लिया और वह उन्हें धमकियां देते हुए उनसे अपने सारे गहने लेकर चले गए।

सुरजीत ने बताया कि दो सितंबर को गौरव अपनी दुकान पर मौजूद था, तब उन्हें विदेशी नंबर से काल आया काल जिसने अपना नाम जग्गू भगवानपुरिया बताया और कहा कि अगर 30 लाख रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार देंगे।

सुरजीत ने कहा कि उनकी बहु के स्वजनों की ओर से उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी है। एसएसपी गौरव तुरा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह को जिम्मेदारी सौंपी।

थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि मामले में अन्य लोग शामिल पाए जाते हैं, तो उन्हें खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।