Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाग पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला

    नाग पंचमी पर शिव मंदिर पुरानी दाना मंडी सुलतानपुर लोधी में समारोह करवाया

    By JagranEdited By: Updated: Sun, 26 Jul 2020 01:57 AM (IST)
    नाग पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला

    संवाद सहयोगी, सुलतानपुर लोधी : नाग पंचमी के पवित्र दिवस मौके शिव मंदिर पुरानी दाना मंडी सुलतानपुर लोधी में अध्यक्ष लाला राम स्वरूप मोगला के नेतृत्व में एक धार्मिक समागम करवाया गया। इस मौके पंडित राम पदार्थ पानी ने अध्यक्ष राम स्वरूप मोगला और पूर्व प्रधान नगर काउंसिल विनोद कुमार गुप्ता से विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना करवाई गई। उहोंने नाग पंचमी के महत्व के बारे में बताते कहा कि भगवान शिव के नागों की पूजा को कल्याणकारी माना गया है। मान्यता है कि नाग पंचमी वाले दिन नाग नागिन की पूजा करने से जहरीले जीव के काटने का डर नहीं रहता। इस दिन भगवान शिव व पार्वती माता की पूजा करने के बाद नाग नागिन की मिट्टी की प्रतिमा बना पूजा करें। समारोह के दौरान भक्तों को माल पुआ व खीर के लंगर वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधान लाला राम स्वरूप मोगला, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, पूर्व काउंसलर सुनील उप्पल, कमल किशोर चावला, हरीश पाल नैयर, निर्मल सिंह, राम सिंह, गुरदयाल सिंह अरोड़ा, सतपाल मनचन्दा, नरेश कुमार गुप्ता, विपन मोगला, संजीव मोगला, नीरज भनोट, नानूं मोगला, लक्की भनोट, राहुल भनोट ,पंडित सुखदेव राज, माप गुप्ता, ब्रिज मोहन आदि भी उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें