Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ लड़कियों का करवाया सामूहिक विवाह

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 21 Nov 2021 10:11 PM (IST)

    हेल्पिग हैंड्स आर्गेनाइजेशन फगवाड़ा ने गुरुद्वारा अकाली बंगा रोड फगवाड़ा में सामूहिक विवाह समारोह करवाया ...और पढ़ें

    Hero Image
    आठ लड़कियों का करवाया सामूहिक विवाह

    संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : हेल्पिग हैंड्स आर्गेनाइजेशन फगवाड़ा और पंजाब रेडियो लंदन की ओर से गुरुद्वारा अकाली बंगा रोड फगवाड़ा में संस्थापक प्रधान हरमिदर सिंह बसरा के नेतृत्व में 12वां सामूहिक विवाह समारोह करवाया गया। इस दौरान आठ जरुरतमंद परिवारों के लड़कियों का सामूहिक विवाह करवाया गया। पाठी सिंह नो फेरों का पाठ किया गया। इस दौरान खेल, शिक्षा और एनआरआइ मंत्री पंजाब परगट सिंह, विधायक बलविदर सिंह धालीवाल, समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश, महिला कांग्रेस पंजाब प्रधान बलबीर रानी सोढ़ी, पंजाब बसपा प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी, एसजीपीसी सदस्य सरवन सिंह कुलार, वरिष्ठ अकाली नेता जरनैल सिंह वहाद और बसपा नेता हरभजन बलालो विशेष रूप से पहुंचे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। फेरों के बाद अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। संस्था ने विवाहित जोड़ों को घरेलू सामान भी वितरित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर खेल मंत्री परगट सिंह ने दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हेल्पिग हैंड्स आर्गेनाइजेशन हर साल जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों के लिए आनंद कारज का आयोजन करता है। इसके अलावा संस्था जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, गरीब और जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता, जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराने, चिकित्सा शिविर लगाने के साथ ही विभिन्न समाज सेवा पहलों में भी मदद कर रही है। उन्होंने इन नेक प्रयासों के लिए संगठन को संगठित करने के लिए पंजाब सरकार को धन्यवाद दिया। इस मौके अनीता सोम प्रकाश ने केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश की सांसद निधि फंड से संस्था को दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने प्रार्थना की कि हेल्पिग हैंड्स आर्गनाइजेशन और पंजाब रेडियो लंदन आगे भी प्रगति कर समाज की सेवा करे। अंत में संस्था के संस्थापक हरमिदर सिंह बसरा और पंजाब रेडियो लंदन के एमडी सुरजीत सिंह घुम्मन ने इस व्यवस्था के लिए मेहमानों को धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रखेंगे। हरमिदर सिंह बसरा ने कहा कि संगठन कोरोना महामारी के दौरान भी सामाजिक कार्य करता रहा है और अब कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद संगठन समाज सेवा गतिविधियों की अपनी श्रृंखला जारी रखेगा।

    इस अवसर पर अमित शुक्ला, सुखवंत सिंह बसरा, बिल्ला प्रभाकर, अक्षदीप सिंह बसरा, गोपी जोहल, प्रवीण मनचंदा, चेयरमैन मार्केट कमेटी फगवाड़ा नरेश भारद्वाज, अशोक भाटिया, बबलू चटवाल, बब्बू वालिया, मीनाक्षी वर्मा, अमरजीत सिंह संधू, मंजीत सिंह, हरजी मान, दलजीत राजू, गुरजीत वालिया, हैप्पी हेलेन, चरणजीत सिंह व अन्य शामिल थे।

    लोक सेवा के लिए समर्पित है संस्था का हर कर्याकर्ता : बसरा

    हेल्पिग हैंड्स आर्गेनाइजेशन के प्रधान हरमिदर सिंह बसरा ने कहा कि उनकी संस्था समाजसेवा के कार्य बीते 15 सालों कर रही है। पिछले 12 सालों से संस्था की ओर से जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी करवाई जा रही है। शादी के दौरान संस्था की ओर से घरेलू सामान भी दिया जाता है। हरमिदर सिंह बसरा ने कहा कि कोरोना काल में उनकी संस्था ने लोगों की सहायता की है। संस्था की ओर से लोगों को मासिक राशन सहित हर प्रकार की सहायता मुहैया करवाई गई है। इसके अलावा संस्था की ओर से समाज भलाई के कई प्रोजेक्टस चलाए जा रहे है। हेल्पिग हैंड्स आार्गेनाइजेशन का हर सदस्य लोक सेवा के लिए समर्पित है।