Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला में सिक्योरिटी गार्ड और बदमाशों के बीच फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत; जानें क्या है मामला?

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 11:40 PM (IST)

    कपूरथला के नकोदर रोड पर एक आटा मिल में चोरी करने घुसे तीन बदमाशों में से एक को सुरक्षा गार्ड ने गोली मार दी। गार्ड ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जब बदमाशों ने उस पर हमला किया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है।

    Hero Image
    आटा मिल में चोरी करने आए बदमाशों पर सुरक्षा गार्ड ने ढेर किया। (फाइल फोटो)

    संवाद सहयोगी, कपूरथला। नकोदर रोड पर गांव नत्थू चाहल में स्थित एक आटा मिल में बीते शुक्रवार देर रात तीन बदमाश चोरी की नीयत से दीवार तोड़कर घुसे थे। आटा मिल के सिक्योरिटी गार्ड ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसपर गोली चला दी। सिक्योरिटी गार्ड ने आत्मरक्षा के लिए बदमाशों पर गोली चलाई जिससे एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर पहुंची थाना थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपितों की पहचान में जुटी है। एसाएसपी गौरव तूरा ने घटना की पुष्टी की है। पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों के पास देशी कट्टा थे।

    जानकारी के अनुसार कपूरथला-नकोदर रोड पर स्थित गांव नत्थू चाहल में स्थित आटा मिल में देर रात तीन बदमाश मिल की पीछे की दीवार तोड़कर चोरी करने की नियत से अंदर घुसे। आटा मिल के सिक्योरिटी गार्ड ने बदमाशों को रोका तो बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड पर गोली चला दी। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड गार्ड की ओर से भी आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई गई। गोली लगने से एक बदमाश की मौत हो गई और उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।