Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व : पंकज कपूर

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 25 Aug 2022 07:25 PM (IST)

    पंजाब स्कूल गेम्स का शुभारंभ डिवाइन पब्लिक स्कूल फगवाड़ा में हुआ।

    Hero Image
    विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व : पंकज कपूर

    संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : पंजाब स्कूल गेम्स का शुभारंभ डिवाइन पब्लिक स्कूल फगवाड़ा में हुआ। जिसमें फगवाड़ा जोन नंबर दो के करीब 18 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उद्घाटन की रस्म जोन टू के अध्यक्ष प्रि. वरिदर मोहन, सचिव परमजीत सिंह डीपीई राजकीय कन्या हाई स्कूल चाचोकी एवं डिवाइन स्कूल प्रि. रेणु ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। आज पहले दिन लड़कों व लड़कियों के अंडर-14 मुकाबले करवाए गए। जिसमें डिवाइन पब्लिक स्कूल का अच्छा प्रदर्शन रहा। बैडमिटन में स्कूल के लड़कों ने गोल्ड मेडल और लड़कियों ने सिलवर मेडल हासिल किया। बालीवाल में लड़कों ने रजत पदक तथा कबड्डी में लड़कियों ने रजत पदक पर कब्जा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन पंकज कपूर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा स्कूल के डीपीई पवन खेड़ा व कोच सुरिदर कुमार के परिश्रम की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत करवाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी बहुत महत्व है। शरीरिक स्वास्थ्य के लिए विद्यार्थियों को पूरे उत्साह के साथ खेलों में भाग लेना चाहिए।