Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAP नेता संजय सिंह ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 02:38 PM (IST)

    राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ितों से बातचीत की। उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि नुकसान की भरपाई में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। केंद्र सरकार से भी वित्तीय पैकेज की अपील की गई है ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके और उनकी तकलीफें कम हों।

    Hero Image
    मंड इंद्रपुर में प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राशन का भी किया वितरण।

    जागरण टीम, सुल्तानपुर लोधी/कपूरथला। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर वरिंदरपाल सिंह बाजवा भी मौजूद थे।

    उन्होंने मंड इंद्रपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों से बातचीत की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में पूरी मजबूती और दृढ़ता के साथ बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ खड़ी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ के कारण किसानों की फसलों और पशुधन के साथ-साथ आम लोगों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों के हुए नुकसान की पूरी भरपाई करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

    राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यह भी कहा कि जहां पंजाब सरकार द्वारा लोगों के हुए नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है, वहीं केंद्र सरकार से भी अपील की गई है कि इस मुश्किल घड़ी में राज्य के लोगों को बाहर निकालने और जीवन को फिर से सामान्य शुरू करने के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय पैकेज की घोषणा की जाए ताकि किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा देकर उनकी दुख-तकलीफों को कुछ हद तक कम किया जा सके।

    उन्होंने यह भी कहा कि जब भी देश को किसी मुश्किल घड़ी का सामना करना पड़ा है, पंजाब ने हमेशा आगे बढ़कर देश और देशवासियों की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की।

    comedy show banner
    comedy show banner