कपूरथला में शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाया, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
कपूरथला जिले के भुलत्थ से एक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।किशोरी 4 सितंबर को सहेली से मिलने गई थी और वापस नहीं आई। पिता को आशंका है कि कोई अज्ञात युवक उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लड़की की तलाश जारी है।

जागरण संवाददाता, भुलत्थ (कपूरथला)। भुलत्थ निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी के पिता की शिकायत पर थाना भुलत्थ में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
भुलत्थ निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह एक निजी स्कूल की बस चलता है तथा उसके तीन बच्चे हैं। छोटी बेटी किरण बीते चार सितंबर को सुबह 10 बजे अपनी सहेली से मिलने का कहकर घर से गई थी, लेकिन बाद में वापस नहीं आई।
उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में यह भी बताया कि उन्हें शक है कि कोई अज्ञात युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर कही भगा ले गया है।
जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपित की शिनाख्त और लड़की की तलाश की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।