Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी

    By Edited By:
    Updated: Fri, 28 Oct 2016 09:46 PM (IST)

    नरेश कद, कपूरथला : धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा को देखते हुए लोगों ने प्लान बना लिया है कि क्या खरीदन ...और पढ़ें

    Hero Image

    नरेश कद, कपूरथला : धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा को देखते हुए लोगों ने प्लान बना लिया है कि क्या खरीदना है और कितना। इलेक्ट्रॉनिक और ऑटो बाजार में तो इसका असर कई दिन पहले से दिखने लगा था। इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो, बर्तन, सर्राफा बाजार समेत अन्य बाजार में करीब लाखों का कारोबार हो सकता है। दीपावली के दो दिन पूर्व मनाए जाने वाले धनतेरस पर्व के मौके खरीदारी करने का विशेष महत्व है। धनतेरस पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में लोग बर्तनों व सोने-चांदी की खरीदारी करते देखे गए। सुबह से लेकर देर शाम तक बर्तनों व ज्वैलर्स की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं घरेलू प्रयोग में लाए जाने वाले सामान की खरीदारी करती नजर आई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर के बर्तन बाजार, अमृत बाजार, कसाबा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, श्री सत्य नारायण बाजार में लोगों की भारी भीड़ रही। लोग बर्तनों, सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदारी कर रहे थे। दीपावली पर पहनने के लिए लोग नए कपड़ों की खरीदारी करते भी देखे गए। बाजारों में सभी दुकानें रंगबिरंगे साजों-सामान से सजी हुई थी।

    सर्राफा बाजार भी धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के लिए पूरी तरह तैयार है। सोने और चांदी के सिक्कों की खरीदारी जोरों पर होगी, इसकी उम्मीद विक्रेताओं को भी है। खुदरा व्यापारियों के साथ ही ब्रांडेड शोरूमों में भी इसको लेकर खास तैयारी की गई है। सिक्कों को मांग के अनुसार मंगा लिया गया है। दीपावली पर भी कीमतें अधिक नहीं बढ़ीं इससे लोगों का रुझान सोने और चांदी दोनों की ओर बढ़ा है।

    तनख्वाह आने होने का इंतजार

    माह का अंतिम सप्ताह होने के कारण कर्मचारी वर्ग के अधिकतम लोग नकदी संकट का सामना कर रहे हैं। हालांकि वीरवार को ही कई महकमे के लोगों को सैलरी मिल गई थी वहीं कई महकमें में शुक्रवार दोपहर तक भुगतान किया गया ऐसे में शुक्रवार को कर्मचारियों के हाथ में नकदी आ गई। शुक्रवार से ये सभी वर्ग खरीदारी के लिए बाजार में निकले हैं।

    धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व

    धनतरेस पर नए बर्तनों की खरीदारी की प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है। जिसे कायम रखते हुए लोग आज भी बर्तनों व सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ-मानते है। एक मान्यता के अनुसार इस दिन खरीदारी करने पर धन के देवता कुबेर जी का आशीर्वाद बना रहता है।

    लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात की गई पुलिस

    धनतेरस पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कपूरथला के एसएसपी रा¨जदर ¨सह द्वारा शहर के बाजारों में मुख्य तौर पर महिला पुलिस की तैनाती की गई। जो आने जाने वालों पर नजर रखे हुए थी। इसके अलावा शहर के मुख्य चौकों पर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रही।