Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय संस्कृति की पहचान है हिंदू नववर्ष: नरेश पंडित

    By Edited By:
    Updated: Sun, 22 Mar 2015 09:52 PM (IST)

    कपूरथला-7, -विहिप कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया विक्रम संवत -गो हत्या निषेध कानून पूरे द ...और पढ़ें

    Hero Image

    कपूरथला-7,

    -विहिप कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया विक्रम संवत

    -गो हत्या निषेध कानून पूरे देश में लागू करने की मांग

    जागरण संवाददाता, कपूरथला : हिंदूवादी संगठनों ने विक्रम संवत 2072 धूमधाम के साथ मनाया। वीरवार को सुबह से ही एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ चंदन का तिलक लगाया। घरों पर भगवा ध्वज की पताकाएं फहराई गई। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा अमृतसर रोड मंदिर धर्म सभा के मुख्य गेट के बाहर लोगों के माथे पर तिलक लगाकर व मुंह मीठा करवाकर भारतीय नव वर्ष 2072 की शुभकामनाएं दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यकर्ताओं ने नववर्ष को उत्साह पूर्वक मनाया। बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य प्रवक्ता नरेश पंडित ने कहा कि चीन और जापान जैसे कई देशों के लोग अपनी सभ्यता, संस्कृति व आदर्शो के अनुरूप अपने देश का नव वर्ष पूरे हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक मनाते है। भारतवासियों को भी भारतीय नव वर्ष उत्साहपूर्वक मनाना चाहिए।

    नरेश पंडित ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम का भाव रखती है। भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक व डॉ. हेगडेवार का जन्म इसी ही दिन हुआ था। ऐसे में आज के दिन को याद करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। हिंदू नववर्ष भारत की संस्कृति की पहचान है व इसे राष्ट्रीय उत्सव का स्वरूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक जनवरी को नया साल न मनाकर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नव वर्ष मनाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए हिन्दुओं को संगठित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा पूजा की तर्ज पर देशभर में पहली बार 'राम महोत्सव' का आयोजन करेगी। 23 या 24 मार्च से राम महोत्सव मनाया जाएगा जो कि एक अप्रैल तक चलेगा।

    उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान भगवान राम की ढाई फीट लंबी प्रतिमाओं की 10 दिन तक पूजा की जाएगी। इन प्रतिमाओं को या तो स्थाई रूप से स्थापित कर दिया जाएगा या फिर विसर्जित कर दिया जाएगा। देश के डेढ़ से दो लाख गांवों तक इस कार्यक्रम के जरिए पहुंचने की योजना है। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद जिला संरक्षक र¨वदर अरोड़ा, विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रधान प्रदीप जैन, जिला मंत्री ओम प्रकाश कटारिया, बजरंग दल के जिला उपप्रधान संजय शर्मा बोबी ने गो हत्या निषेध कानून को पूरे देश में लागू करने की मांग की गई। इस अवसर पर र¨वदर अरोड़ा, प्रदीप जैन, ओम प्रकाश कटारिया, संजय शर्मा बोबी, रमेश बजाज, राजेश गुप्ता, संजीव बजाज, पवन कुमार, योगेश धीर, धीरज बजाज, शिवकुमार शेनी, हर¨वदेर ¨सह लवली, चेतन सूरी, चंदर मोहन भोला, अश्वनी कुमार गुप्ता, विजय ग्रोवर, हरदीप पंडित बावा, राकेश ग्रोवर व अन्य उपस्थित थे।