Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में IAS बबीता कलेर का गनमैन गिरफ्तार, प्लॉट में मिट्टी डालने के दौरान हुए विवाद में में चलाई थी गोली

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 11:09 AM (IST)

    जालंधर में एक प्लॉट में मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में आईएएस अधिकारी बबीता कलेर के गनमैन सुख करण सिंह ने सरिया फैक्ट्री के मैनेजर हरप्रीत सिंह को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने गनमैन को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के दौरान बबीता कलेर के पति स्टीफन कलेर भी मौजूद थे। पुलिस ने बबीता कलेर, उनके पति और गनमैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    Hero Image

    जालंधर में IAS बबीता कलेर का गनमैन फायरिंग मामले में काबू। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, जालंधर। छोटी बारादरी में एक प्लॉट में मिट्टी डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार को उस समय हिंसक हो गया था, जब एक गनमैन ने सरिया फैक्ट्री के मैनेजर पर गोली चला दी थी।

    रविवार को पुलिस ने आईएएस अफसर बबीता कलेर के गनमैन सुख करण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर हरप्रीत सिंह को दोनों पैरों में गोली लगी थी। घटना के दौरान बबीता कलेर के पति स्टीफन कलेर भी मौके पर मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उल्लेखनीय है कि हरप्रीत सिंह एक ट्राली के जरिये प्लॉट में मिट्टी डालने पहुंचा था। इस दौरान प्लॉट से संबंधित किसी बात को लेकर हरप्रीत सिंह और स्टीफन कलेर के साथ आए गनमैन सुख करण सिंह के बीच बहस हो गई।

    आरोप था कि इसी दौरान गनमैन ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। देर रात पुलिस ने बबीता कलेर, उनके पति स्टीफन कलेर और गनमैन सुख करण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।