योग्यता के आधार पर मिली नौकरी ने बदल दी जिंदगी, युवाओं ने जताया मान सरकार का आभार जताया
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान से नियुक्तिपत्र पाने वाले युवाओं ने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए उनकी प्रशंसा की। पटियाला, सुनाम, पठानकोट, जालंधर, बठिंडा और अबोहर के नव-नियुक्त युवाओं ने सरकारी नौकरी को सपना साकार होने और पंजाब की सेवा का अवसर बताया।
-1750516513483.webp)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान से शनिवार को नियुक्तिपत्र पाने वाले युवाओं ने उनकी किस्मत बदलने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। पटियाला से नव-नियुक्त सहायक प्रोफेसर डॉ जसविंदर ने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके और उनके परिवार के लिए एक सपना था। सुनाम से मनप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने सरकारी नौकरी की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी और विदेश जाने के लिए आइईएलटीएस परीक्षा भी दी थी।
हालांकि, राज्य सरकार की ओर से दिए गए अवसर ने उन्हें अपने सपनों को साकार करने में सक्षम बनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद किया।धार कलां, पठानकोट के कुणाल ठाकुर ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी बताते हुए कहा कि यह रंगले पंजाब की निशानी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सामने देखना गर्व की बात है और मुख्यमंत्री ने वास्तव में उनकी जिंदगी बदल दी है। एक अन्य नव-नियुक्त सहायक जिला अटार्नी ने भी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की प्रशंसा की और राज्य की सेवा करने का अवसर मिलने पर गर्व व्यक्त किया।
एक उम्मीदवार ने कहा कि अब उन्हें सब स्टेशन में जूनियर इंजीनियर (जेई) के रूप में नियुक्त किया गया है, जिसका श्रेय राज्य सरकार को जाता है। जालंधर से आए एक उम्मीदवार ने भावुक होते हुए कहा कि वह एक सैनिक का बेटा है और उनके पिता को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था और वे अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता ठीक होने लगे हैं और उन्होंने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद किया।
बठिंडा के कौशल शर्मा ने पुष्टि की कि पूरी भर्ती प्रक्रिया वास्तव में पारदर्शी थी। उन्होंने 54,000 से अधिक युवाओं को राज्य के विकास का अभिन्न अंग बनाने के लिए नौकरी प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री की सराहना की। पीएसपीसीएल में जेई के रूप में चुने गए अबोहर के एक अन्य उम्मीदवार ने इसे अपनी जिंदगी का सुनहरा पल बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह नौकरी पूरी तरह से योग्यता के आधार पर मिली और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने हजारों लोगों को पंजाब की सेवा करने का अवसर देकर उनकी जिंदगी बदल दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।