विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर के बस्ती मिट्ठू में पैदल जा रही महिला की बालियां छीन ले गए झपटमार, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

By Vinay kumarEdited By:
Published: Fri, 05 Mar 2021 07:48 AM (IST)

जालंधर में बस्ती मिट्ठू में पैदल जा रही एक महिला का झपटमार बालियां छीन ले गए। पीड़ित मंजीत कौर ने ...और पढ़ें

जालंधर में महिला की झपटमार बालियां छीन ले गए।
जालंधर में महिला की झपटमार बालियां छीन ले गए।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में बस्ती मिट्ठू में पैदल जा रही एक महिला की झपटमार बालियां छीन ले गए। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में मिट्ठू बस्ती की रहने वाली मंजीत कौर ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे वह मोहल्ले की बाकी महिलाओं के साथ सैर कर रही थी। इसी बीच बाइक पर आए दो युवक उसके पीछे खड़े हो गए। उनमें से एक युवक ने उसकी बालियां छीनी और बाइक पर साथी के साथ सवार होकर फरार हो गया।

मंजीत कौर ने बताया कि झपटमारों की इस हरकत से वह इतना सहम गई कि उसके मुंह से आवाज तक नहीं निकली। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। देर शाम तक पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें