Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर माैसम अपडेटः शाम को भी गहरी धुंध में लिपटा शहर, विजिबलिटी घटकर कुछ मीटर तक सिमटी

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 16 Dec 2021 07:42 PM (IST)

    शहर में बुधवार सुबह माैसम की पहली धुंध पड़ी। नेशनल हाईवे और दूसरे जगहाें पर चालकाें काे सुबह-सुबह लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। इसके शाम को भी महानगर को गहरी धुंध ने ढंक लिया है। दृश्यता घटकर कुछ मीटर तक सिमट गई है।

    Hero Image
    जालंधर में वीरवार काे छाई धुंध। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। वीरवार को तड़के से ही आसमान में धुंध की चादर बिछी रही। इस कारण तापमान में तो गिरावट हुई ही साथ ही विजिबिलिटी भी कम हो गई। यहीं कारण रहा कि दिन चढ़ने के बावजूद लोग वाहनों की लाइटें जलाकर सड़कों से गुजरते रहे। सुबह 11 बजे तक शहर के अधिकतर इलाकों में धुंध छाई रही। धुंध से शाम को भी राहत नहीं मिली। शाम छह बजे से ही शहर को गहरी धुंध ने अपने आगोश में ले लिया है। सड़कों पर वाहन चालकों को कुछ मीटर दूर तक देखना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक वीकेंड तक मौसम यथावत बना रहेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर, ठंड से बचने के लिए लोग सुबह से ही सड़कों पर अलाव जलाकर बैठे हुए देखे गए। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि जम्मू तथा हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिसंबर मध्यांतर के बाद ठंड में और भी इजाफा हो जाएगा।

    जालंधर में वीरवार सुबह लाइट जलाकर सड़क से गुजरते हुए एक वाहन चालक।

    दरअसल दिसंबर माह के मध्यांतर तक सर्दी का सीजन अपने पूरे यौवन पर है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है तो ठिठुरन में इजाफा हो रहा है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट होनी तय है। जिससे ठिठुरन तो बढ़ेगी ही साथ ही ठंड के कारण कई तरह की परेशानियां भी बढ़ जाएंगी। उधर बुधवार को लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहे। जिसके चलते दिनभर व्यस्त रहने वाले अधिकतर बाजार भी खाली रहे।

    बुधवार काे भी अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम था। दूसरी तरफ लुधियाना में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री रिकार्ड किया गया था।