Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Volvo Bus Service: जालंधर से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू, जानें क्या हाेगी टाइमिंग

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Sat, 20 Nov 2021 05:08 PM (IST)

    पंजाब रोडवेज जालंधर एक डिपो से के मुताबिक सुबह 11 बजे दोपहर 1 बजे और रात 830 बजे वोल्वो बस स्टैंड से दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं। दिल्ली तक वोल्वो बस का प्रति यात्री किराया 1050 रुपए निर्धारित किया गया है।

    Hero Image
    बसों को दिल्ली एयरपोर्ट जाने की अनुमति नहीं मिली है। बसें दिल्ली बस स्टैंड तक ही जा रही है। जागरण

    मनुपाल शर्मा, जालंधर । कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लगाए गए लाकडाउन के बाद एक बार फिर से जालंधर से दिल्ली के लिए तीन वोल्वो बसें उपलब्ध हो गई हैं। पंजाब रोडवेज जालंधर-1 डिपो की तरफ से उक्त तीनों वोल्वो बसों का संचालन महानगर के शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटरस्टेट बस टर्मिनल से किया जाने लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब रोडवेज जालंधर एक डिपो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे, दोपहर 1 बजे और रात 8:30 बजे वोल्वो बस स्टैंड से रवाना हो रही हैं। दिल्ली तक वोल्वो बस का प्रति यात्री किराया 1050 रुपए निर्धारित किया गया है। हालांकि दिल्ली सरकार की तरफ से पंजाब रोडवेज को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट तक की वोल्वो बस संचालन की अनुमति न मिलने की वजह से बस को फिलहाल दिल्ली बस स्टैंड तक ही चलाया जा रहा है। अनुमति मिलने के बाद ही इसे आईजीआई तक भेजा जाएगा।

    चंडीगढ़ वोल्वो शुरू करने पर मंथन

    परिवहन विभाग की तरफ से नियमों का उल्लंघन करने वाली निजी एयर कंडीशन सुपर डीलक्स बसों के ऊपर सख्ती किए जाने के बाद पंजाब रोडवेज अब जालंधर-चंडीगढ़ रूट पर वोल्वो बस सेवा को शुरू करने पर मंथन कर रहा है। निजी अवैध बसे बंद होने के बाद पंजाब रोडवेज वोल्वो बसों को चंडीगढ़ तक खासी संख्या में यात्री मिलने की संभावना है।

    एक वोल्वो बस मोगा भिजवाई गई

    पंजाब रोडवेज जालंधर एक डिपो के पास उपलब्ध वोल्वो बसों में से एक बस को संचालन के लिए मोगा डिपो में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि एक वोल्वो बस मोगा शिफ्ट किए जाने के बावजूद भी डिपो में वोल्वो बसों की कोई कमी नहीं होगी और एयरपोर्ट दिल्ली एवं चंडीगढ़ के रूटों पर आसानी से वोल्वो का संचालन होगा।

    comedy show banner
    comedy show banner