विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Today 22nd October: कई स्थानों पर लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप, जानिए और क्या खास है आज

By Jagran NewsEdited By: Deepika
Published: Sat, 22 Oct 2022 07:21 AM (IST)

Jalandhar Today 22nd October शहर में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज कर दी गई है। इस क्रम में शहर में ...और पढ़ें

शहर में आज कई जगह लगेगी वैक्सीन। (सांकेतिक तस्वीर)
शहर में आज कई जगह लगेगी वैक्सीन। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 22 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

फ्री वैक्सीन कैंप

15 से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इसी क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। इसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। वहीं अपाहिज आश्रम एचएमवी रोड में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

प्रभात फेरी

कार्तिक मास को लेकर चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग से प्रभात फेरी का आयोजन सुबह 6 बजे से होगा। यह प्रभात फेरी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए हरदेव नगर कपूरथला रोड में संपन्न होगी।

जागरूकता अभियान

रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की तरफ से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह जागरूकता अभियान सुबह 10 बजे राज नगर में आरंभ होगा।

भगवान शनि देव पूजन

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भगवान शनि देव पूजन का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। इसका आगाज हवन यज्ञ साथ किया जाएगा।

योगा कैंप

आदर्श नगर पार्क में फ्री योगा कैंप सुबह 6 बजे से होगा। इसमें लोगों को योग साधना के माध्यम से बीमारियों से मुक्ति पाने के बारे में बताया जाएगा।

हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरा गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- जालंधर में आप पार्षद देवेंद्र रोनी दो साथियों समेत गिरफ्तार, अवैध रेत खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ेंः- अमृतसर के पाश एरिया रंजीत एवेन्यू में नाइट कैफे में पुलिस की दबिश, ग्राहकों को सर्व किए जा रहे थे 19 हुक्के