विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमृतसर के पाश एरिया रंजीत एवेन्यू में नाइट कैफे में पुलिस की दबिश, ग्राहकों को सर्व किए जा रहे थे 19 हुक्के

By naveen rajputEdited By: Pankaj Dwivedi
Published: Fri, 21 Oct 2022 12:12 PM (IST)

पुलिस को सूचना मिली थी कि रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक स्थित यूरोपियन नाइट कैफे में ग्राहकों को हुक्के सर्व किए ...और पढ़ें

अमृतसर पुलिस ने वीरवार रात एक नाइट कैफे में दबिश दी। जागरण
अमृतसर पुलिस ने वीरवार रात एक नाइट कैफे में दबिश दी। जागरण

जागरण संवाददाता, अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने वीरवार देर रात रंजीत एवेन्यू स्थित यूरोपियन नाइट कैफे में रेड करके वहां से 19 हुक्के बरामद किए हैं। रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस ने छापेमारी करने के बाद कैफे मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि सूचना के बाद की गई कार्रवाई के बाद दर्ज मामले की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रंजीत एवेन्यू स्थित होटल होलीडे इन के पास गश्त के दौरान मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक स्थित यूरोपियन नाइट कैफे में ग्राहकों को हुक्के सर्व किए जाते हैं। इसके तुरंत बाद रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस पार्टी ने कैफे में छापेमारी कर दी। जांच के दौरान तीन युवक ग्राहकों को चालू हालत में हुक्के सर्व करते मिले। पुलिस को देखने के बाद वहां से दो युवक खिसक गए जबकि तीसरे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने खुद को कैफे का कर्मचारी बताया।

मालिक, मैनेजर और एक कर्मचारी गिरफ्तार

उन्होंने गिरफ्तार किए आरोपितों की पहचान यूरोपियन नाइट कैफे के मालिक संदीप सिंह धुन्ना निवासी सलावलपुरा वार्ड 21, मैनेजर चंदन गुप्ता निवासी रंजीत एवेन्यू और कैफे के कर्मचारी उमेश कुमार निवासी नवीं आबादी के तौर पर बताई है। उन्होने बताया कि जांच के दौरान रेस्टोरेंट के अलग-अलग टेबलों पर 4 हुक्कों समेत कुल 19 हुक्के बरामद किए गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।