Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसबीएस नगर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, लक्की पटियाल और बंबीहा गैंग के दो शूटर मुंबई से गिरफ्तार

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 11:44 PM (IST)

    काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस ने लक्की पटियाल-दविंदर बंबीहा गिरोह के दो शूटरों को मुंबई से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करन और जसकनदीप के रूप में हुई है जिन्होंने 2 जुलाई 2025 को हरदीप सिंह उर्फ दीपा कुलपुरिया की हत्या की थी। एआईजी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि यह हत्या निजी रंजिश के चलते हुई। पुलिस ने तकनीकी जांच से आरोपियों को पकड़ा।

    Hero Image
    लक्की पटियाल-बंबीहा गैंग के दो शूटर मुंबई से गिरफ्तार किए गए हैं। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, जालंधर। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एसबीएस नगर पुलिस के साथ मिलकर लक्की पटियाल-दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े दो शूटरों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान करन उर्फ करन रोड़ मजारा (25), निवासी रोड़ मजारा, जिला होशियारपुर और जसकनदीप सिंह उर्फ कल्लू (23), निवासी रामगढ़ झुंगियां, गढ़शंकर के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2 जुलाई 2025 को एसबीएस नगर के भोजेवाल गांव में अज्ञात हमलावरों ने हरदीप सिंह उर्फ दीपा कुलपुरिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया कि यह हत्या अमेरिका में बैठे जसकरण सिंह उर्फ कन्नू की मिलीभगत से हुई, जो लक्की पटियाल-बंबीहा गैंग का सहयोगी है।

    एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस नवजोत सिंह माहल ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपित करन और जसकनदीप ने जसकरण कन्नू के साथ मिलकर यह हत्या निजी रंजिश के चलते की थी। उन्होंने कहा कि आरोपितों के नेटवर्क और विदेशी हैंडलर्स से संबंधों की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई थी।

    सीआई जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए दोनों आरोपितों के मुंबई में ठिकाने का पता लगाया।एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर नवजोत सिंह माहल ने कहा कि पंजाब पुलिस की टीमों ने मुंबई पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को काबू किया।

    जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपितों को उनके विदेशी हैंडलर्स की तरफ से कई अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का काम सौंपा गया था, लेकिन समय रहते हुई इस गिरफ्तारी से संभावित घटनाएं टल गईं। इस मामले में पहले ही विभिन्न धाराओं के तहत थाना भोजेवाल, जिला एसबीएस नगर में दर्ज किया जा चुका है।

    comedy show banner